
जालंधर कैंट, एच एस चावला। दशहरा ग्राउंड मार्केट कमेटी की ओर से कैंट में स्थित गगन पैलेस में भगवान वाल्मीकि महाराज जी के सम्मान में एक भव्य सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस समागम में नगर की धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने विशेष तौर पर शिरकत की, जिनका कमेटी के चेयरमैन लक्की हंस, प्रधान राजेश नाहर व समस्त सदस्यों द्वारा स्वागत करते हुए उन्हें सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस पावन अवसर पर “कौमी गायक” श्री राकेश राही जी व श्री पवन द्रविड़ जी तथा प्रभातफेरी भजन मंडली जालंधर कैंट अपने मुखारविंद से प्रभु वाल्मीकि महाराज जी की महमा व भजनों का गुणगान करके संगत को प्रभु चरणों से जोड़ा तथा भगवान वाल्मीकि जी के जीवन, शिक्षाओं और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को आपसी भाईचारे, एकता, समानता और सद्भावना का संदेश दिया गया।
इस मौके हल्का विधायक परगट सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वरिंदरप्रीत कौर, CEO कुंवर ओमपाल सिंह, सिटी वाल्मीकि सभा के चेयरमैन राज कुमार राजू, लक्की बैंस, गुरशरण सिंह टक्कर, हरविंदर सिंह पप्पू, अश्विनी हंस, टीपू हंस, राकेश बाठल, राहुल अग्रवाल, राजेश नाहर, तरसेम चौधरी, लक्की हंस, अमित मट्टू, हरप्रीत सिंह भसीन, पवित्र सिंह, जगमोहन सिंह जोगा, संजीव निश्चल, अखिल सूरी, सचिन नाहर, मोहनजीत नाहर, पुखराज, अशोक नाहर, रवि नाहर, भारत अटवाल, संजू चौहान, राजेश (गंजू), विक्की मट्टू, रोहित (गब्बर), निन्द्रर, गुप्ता, अजय मुफली, संजू नाहर, सुनील कुमार (मली) आदि मौजूद थे।


































































