
जालंधर, एच एस चावला। आज जालंधर में तेज हवाओं के चलते जोरदार बारिश के साथ ओले गिरने से एक बार फिर मौसम में ठंडा हो गया। आज दोपहर ओलों की बरसात होने से अंधेरा छा गया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत में मार्च का महीना ठंडा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब तथा पटियाला में बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। वहीं मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले 1-2 दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
















