
जालंधर, एच एस चावला। रोटरी क्लब ऑफ जालंधर की नियमित बैठक क्लब अध्यक्ष रोटेरियन महेश गुप्ता की अध्यक्षता में बेस्ट वेस्टर्न प्लस होटल, जालंधर में आयोजित की गई। फेस्टिवल सीजन के उत्साह एवं उमंग को ध्यान में रखते हुए इस बैठक को विशेष रूप से मनोरंजक एवं यादगार फेलोशिप मीटिंग के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रोटेरियंस के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के रोचक गेम्स, टंग ट्विस्टर, तंबोला एवं लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इनमें भाग लिया। विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसी-मजाक, मनोरंजन और आपसी सौहार्द का शानदार माहौल बना रहा।
इस विशेष आयोजन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन एस.के. बंसल तथा को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स रोटेरियन एकता मदान एवं बर्खा कनौजिया रहे। तीनों ने अपनी मेहनत, लगन, समर्पण और उत्साह से कार्यक्रम को बेहद आकर्षक एवं सफल बनाया। उनके विशेष प्रयासों से बैठक में रोटेरियंस की शानदार उपस्थिति रही। उन्होंने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सभी सदस्यों को पूरे समय कार्यक्रम से जोड़े रखा।
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ एवं गणमान्य रोटेरियंस की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें एस.बी. हंस, पीडीजी ब्रजेश सिंगल, पीडीजी डॉ. पवन गुप्ता, रोटेरियन सुभाष सूद, के.सी. गुप्ता, कृष्ण अरोड़ा, दीपक पॉल, धन्या नायर, नूपुर संधू, सिमरन सचदेवा, किरण सिंगल एवं बृज गुप्ता सहित क्लब के अनेक रोटेरियंस उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन महेश गुप्ता ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी केवल समाजसेवा का माध्यम ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, मित्रता, सौहार्द और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का एक सशक्त मंच भी है। ऐसी फेलोशिप मीटिंग्स सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ-साथ क्लब की एकता, सक्रियता और आपसी सहभागिता को भी बढ़ावा देती हैं।
उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर एस.के. बंसल एवं को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स एकता मदान और बर्खा कनौजिया की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों एवं बेहतरीन आयोजन क्षमता के कारण यह बैठक सभी के लिए आनंददायक एवं यादगार बन गई।
अंत में सभी रोटेरियंस ने इस शानदार फेलोशिप मीटिंग का भरपूर आनंद लिया तथा एक-दूसरे को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए क्लब की गतिविधियों में इसी प्रकार उत्साहपूर्वक भाग लेने का संकल्प लिया।






















































