ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

पुनीत भारती शुक्ला की अध्यक्षता में कैंट वासियों ने “लोकल मिलिट्री अथॉरटी” की तानाशाही के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

सब एरिया कमांडर कपिल सूद ने दिया आश्वासन, कहा- आर्मी बैरियर पर चैकिंग के दौरान कैंट में प्रवेश करने पर किसी को भी नहीं किया जाएगा परेशान

कहा- आर्मी बैरियर पर कैंट में प्रवेश करने पर पहचान पत्र दिखाना व हैलमेट पहनना अनिवार्य, पीछे बैठी महिलाओं को हैलमेट पहनना अनिवार्य नहीं

जालंधर कैंट, एच एस चावला। जालंधर कैंट में “लोकल मिलिट्री अथॉरटी” की तानाशाही को लेकर कैंट वासियों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कैंट की सभी दुकानें बंद रहीं। भारत सरकार द्वारा मनोनीत कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला की अध्यक्षता में भारी तादाद में एकत्रित लोगों ने बाजार में पैदल मार्च करते व रोष जताते हुए “लोकल मिलिट्री अथॉरटी” के साथ साथ कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में पहुंच कर नारेबाजी जारी रही, जिसके बाद सीईओ ओमपाल सिंह अपने कार्यलय से बाहर आकर लोगों को मिले व उनसे बातचीत करके पूरी जानकारी ली। श्री शुक्ला ने सीईओ को बताया कि कैंट वासियों में भारी रोष है और वह आपसे व बोर्ड अध्यक्ष एवं सब एरिया कमांडर कपिल सूद से ये जानना चाहते हैं कि “लोकल मिलिट्री अथॉरिटी” द्वारा कैंट की जनता के साथ धक्केशाही क्यों की जा रही है।

श्री शुक्ला ने कहा कि नागरिकों को कैंट क्षेत्र में दाखिल होते ही परेशान किया जा रहा है, “लोकल मिलिट्री अथॉरटी” के अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर लोगों के वाहनों की चैकिंग कर उन्हें परेशान कर रहे हैं जोकि सरासर गलत है। यही नहीं जब आर्मी बैरियर से चैकिंग करवा कर व पहचान पत्र दिखाकर कैंट क्षेत्र में प्रवेश कर लिया जाता है तो बार-बार रास्ते में “लोकल मिलिट्री अथॉरिटी” द्वारा नाके लगाकर, हाथ में डंडे पकड़ कर फिर से चैकिंग की जाती है और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लोगों के भारी राशि के चालान कटवाए जाते हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि कैंट वासी इस समस्या से जल्द निजात पाना चाहते हैं क्योंकि कैंट में व्योपार बिल्कुल ठप हो गया है, जिसे लेकर व्योपारी वर्ग भी बहुत परेशान है।

जिसके बाद सीईओ ओमपाल सिंह ने सब एरिया कमांडर एवं बोर्ड अध्यक्ष कपिल सूद से बात की तो वह कैंट बोर्ड कार्यालय में पहुंचे और सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला सहित स्थानीय लोगों से मिलकर इस समस्या के सबंधी बात की, जिसमें लोगों ने उन्हें “लोकल मिलिट्री अथॉरिटी” द्वारा की जा रही परेशानी के बारे में अवगत करवाया। जिस उपरांत सब एरिया कमांडर कपिल सूद ने आश्वासन देते हुए कहा कि आर्मी बैरियर पर चैकिंग के दौरान कैंट में प्रवेश करने पर “लोकल मिलिट्री अथॉरिटी” द्वारा किसी को भी चैकिंग के लिए परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को हैलमेट पहनना अनिवार्य होगा और पीछे बैठी महिलाओं को हैलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होगा।

सब एरिया कमांडर कपिल सूद ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई बार सेना को इस प्रकार कार्य करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूरे कैंट निवासियों की सुरक्षा और उनकी परेशानियों का समाधान करना ही उनकी जिम्मेवारी है, जिसके चलते सेना क्षेत्र की सुरक्षा भी अति आवश्यक है।

सब एरिया कमांडर कपिल सूद के आश्वासन के उपरांत कैंट वासियों द्वारा धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और सहयोग के लिए कैंट वासियों ने सब एरिया कमांडर, प्रशासन व आए सभी लोगों के साथ साथ इस मौके पर डटकर पब्लिक के हक में खड़े होने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला का तहदिल से धन्यवाद किया। श्री शुक्ला ने कैंट वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पब्लिक का नुमाइंदा हूँ और भारत सरकार ने मुझे आप लोगों को आ रही दिक्कतों व परेशानियों का समाधान करने के लिए ही मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर हूँ ये सब मेरे कैंट वासियों के प्यार व साथ की बदौलत है और मैं सदैव आपका सेवक बनकर आप लोगों के हक के लिए आपके साथ खड़ा रहूँगा।

इस रोष प्रदर्शन में कैंट वासियों के साथ धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत करते हुए इस मुद्दे पर मीडिया को अपने अपने विचार दिये।

इस मौके आम आदमी पार्टी कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, एसडीएम जालंधर मैडम शुभी आंगरा, एसीपी कैंट कुलविंदर सिंह विर्क, प्रोफेसर कंवर सरताज सिंह कौंसलर, मनवीर सिंह, कमल कुमार चौहान, प्रिंसीपल सुभाष अरोड़ा, समाज सेवक महेश गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष राम अवतार, विक्रम बांसल, चरणजीत सिंह चड्डा, सुमित धीर, सौरभ, ओम प्रकाश मक्कड़, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग, कमल कुमार, भाजपा मंडल प्रधान एडवोकेट मनीषा जैन, राम सहदेव, भारत बत्रा, सुभाष जायसवाल, कुणाल, संजय कन्नौजिया, गुरविंदर सिंह लांबा, सुभाष थापर, मोहित, अखिल सूरी, कपिल, चेतन, कनिष्क अग्रवाल कन्नू , सविंदर सिंह खट्टर, दीपक गुप्ता, मनीष बांसल, प्रदीप कुमार, सुधीर अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सोनू , रवि कुमार, विशु संदल, नरेश कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button