
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। भाजपा हाईकमान द्वारा विधानसभा हल्का जालंधर कैंट के अंतर्गत आते मंडलों में प्रधान पद की नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें कैंट भाजपा मंडल 14 से एडवोकेट मनीषा जैन को प्रधान नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि एडवोकेट मनीषा जैन कैंट भाजपा की पहली महिला हैं, जिन्हें भाजपा हाईकमान ने मंडल प्रधान बनाया है। मनीषा जैन की इस नियुक्ति को कैंट वासियों में खुशी की लहर है, जिसके चलते उन्हें हर वर्ग की ओर से बधाईयां मिल रही हैं।
इस मौके नवनियुक्त मंडल प्रधान एडवोकेट मनीषा जैन ने पार्टी हाईकमान के साथ साथ सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसे पूरी ईमानदारी व तनदेही के साथ निभाएंगी और पार्टी के विस्तार व मज़बूती के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।
















