
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। आ गई फिर वही यात्रा जिसमें अमृत बरसता है। “करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम” सेवा समिति जालंधर कैंट की ओर से बड़े हर्षोल्लास से श्री श्याम भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर वासियों सहित कई धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक सख्शियतों ने अपनी हाज़री भरते हुए नतमस्तक होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री श्याम निशान यात्रा में सभी भक्तजनों ने अपने हाथों में श्री निशान रूपी ध्वज उठाए हुए थे जोकि अति मनमोहक लग रहे थे। नगर वासियों द्वारा श्री श्याम निशान यात्रा पर वर्षा की गई तथा यात्रा के रूट पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के लंगर लगाए गए। इस पावन अवसर पर श्री श्याम बाबा जी की प्रतिमा को सुशोभित कर अति सुंदर फूलों से पालकी सजाई गई, जिससे सारे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया व भक्तजनों द्वारा लगाए गए “जय श्री श्याम, “जय श्री श्याम” के जयघोषों से आसमान गूंज उठा।

इस मौके सेवा समिति के सदस्य कमल अग्रवाल, गुनदीप सिंह, कुमार जैन, कुणाल गर्ग, गौरव मित्तल, अनुज शर्मा, हिमांशु खोसला, आकाश गुप्ता, दक्षजिंदल, हितेश चड्डा, भूषण अग्रवाल भुशी आदि उपस्थित थे।
















