ਦੁਨੀਆਂਦੇਸ਼ਪੰਜਾਬ

रोटरी क्लब जालंधर के सदस्यों ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, नूरमहल का किया दर्शन एवं भ्रमण

जालंधर/नूरमहल, एच एस चावला। रोटरी क्लब जालंधर की प्रधान डॉ. Dhanya नायर, महेश गुप्ता, एस.के बांसल जी के द्वारा आयोजित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के दर्शन एवं भ्रमण की यात्रा आयोजित की गई। माननीय सदस्यों ने गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा स्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, नूरमहल में पधारकर संस्थान के विभिन्न विभागों का दर्शन एवं भ्रमण किया। इस अवसर पर सदस्यों ने संस्थान की आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानव कल्याण से जुड़ी गतिविधियों को निकट से जाना और उनके उद्देश्य व कार्यप्रणाली की सराहना की।

भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत रोटरी क्लब के सदस्यों को दिव्य दर्शन भवन में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराया गया, जहाँ उन्हें जालंधर आश्रम शाखा प्रमुख साध्वी पल्लवी भारती जी ने आत्मज्ञान, ध्यान एवं मानव जीवन के मूल उद्देश्य से संबंधित जानकारी दी गई। इसके पश्चात स्वामी सज्जनानंद जी, स्वामी चिन्मयानंद जी, स्वामी इंद्रेशानंद जी एवं स्वामी गुरुशरणानंद जी ने संस्थान द्वारा संचालित  कामधेनु गौशाला, हितकारी खेती, मधु वाटिका, श्री आशुतोष महाराज आयुर्वैदिक फार्मेसी, दिव्य मिष्ठान, दिव्य सात्विक भोजनालय एवं और भी सेवा प्रकल्पों, सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़े कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों का प्रसार, आध्यात्मिक जागरूकता तथा मानव सेवा के माध्यम से समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। रोटरी क्लब के सदस्यों ने संस्थान की अनुशासित कार्यशैली, शांत वातावरण एवं सेवा भाव से प्रेरित गतिविधियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

संस्थान में नवनिर्मित दिव्य सरोवर भी स्वामी सदानंद जी द्वारा सभी को दिखाया गया। जिसमें स्नान कर सभी ने पवित्रता का एहसास किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब जालंधर के सदस्यों ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सेवा-प्रधान संस्थानों का भ्रमण एवं दर्शन मन को शांति देने के साथ-साथ समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है। उन्होंने भविष्य में भी संस्थान के साथ सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सहयोग की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से रोटरी क्लब जालंधर के सभी माननीय सदस्यों प्रधान डॉ. Dhanya नायर, महेश गुप्ता, एस.के बांसल, ब्रजेश सिंघाल, सुरिंदर सेठ, कमल अग्रवाल, डा. पवन गुप्ता, जेडीएस बेदी, इकबाल अरोड़ा, सतीश मदान, सुनील गुप्ता, राजन अग्रवाल, के सी गुप्ता, नूपुर संधू, सुकांत वर्मा, किरन अग्रवाल, नितीश गोयल व अन्य का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया तथा उनके सुखद, मंगलमय जीवन की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button