
जालंधर, एच एस चावला। रोटरी क्लब ऑफ जालंधर की ओर से नए रोटरी वर्ष की शुरुआत सेवा और मानवता के संदेश के साथ माता अन्नपूर्णा दिवस के पावन अवसर पर कुष्ठ आश्रम, न्याया देवी तला मंदिर में सेवा प्रकल्प का आयोजन करके की गई।

इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले भाई-बहनों के लिए लंगर सेवा के साथ फल, बिस्कुट, कन्फेक्शनरी, नमकीन, जूस, साबुन तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लेते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

इस मौके क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन महेश गुप्ता ने कहा कि नए रोटरी वर्ष की शुरुआत सेवा कार्य से करना पूरे क्लब के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने सभी रोटेरियन साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से पूरे वर्ष समाजहित के अनेक सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे।

क्लब के जनरल सेक्रेटरी रोटेरियन कमल गुप्ता ने भी सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य “Service Above Self” (स्वयं से पहले सेवा) है और क्लब इसी भावना के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करता रहेगा।
इस सेवा प्रकल्प में क्लब के अनेक रोटेरियन्स ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई तथा सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन समाज सेवा के संकल्प और नए रोटरी वर्ष में अधिक से अधिक जन कल्याण कारी कार्य करने के संदेश के साथ हुआ।
इस मौके श्री देव गोयल जी के शुभ जन्मदिन पर 40 बोरी सीमेंट कुष्ठाश्रम में दी गई।
















