
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 10 में गली की नुक्कड़ पर फेंके गये कूड़े करकट की सफाई करवा कर वहां पौधे लगाये गये। यह महान कार्य समाज सेवा के प्रति सच्ची निष्ठा रखने वाले श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजिंदर कुमार बांसल (पप्पन), आम आदमी पार्टी जालंधर कैंट के युवा ब्लॉक प्रधान राहुल अग्रवाल, पूर्व पार्षद हरविंदर सिंह पप्पू , कैंट बोर्ड एंप्लॉयीज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मुनीश कुमार टीपू , विशाल जिंदल, राम तीर्थ राजू व गगन मेहरा द्वारा किया गया है।

इस सबंधी PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए इन सभी ने बताया कि कैंट क्षेत्र में रोजाना सुबह हर चौंक पर व हर गली की नुक्कड़ पर कूड़ा करकट फेंक दिया जाता है जोकि बहुत ही गलत बात है क्योंकि कैंट क्षेत्र में आवारा घूम रहे मवेशी, कुत्ते व अन्य जानवर इस कूड़े करकट में मुँह मार कर पालीथिन तक निगल जाते हैं जोकि उनकी बीमारी का भी कारण बनता है व उनकी मौत हो जाती है।
उक्त समाज सेवियों ने नगरवासियों से अपील की है कि वह अपने घर का कूड़ा करकट किसी बड़े पालीथिन में डालकर घर के अंदर ही रखें तथा जब कैंट बोर्ड की गाड़ी आती है तो उन सफाई कर्मचारियों को कूड़ा करकट दे देवें। इससे गंदगी और बदबू नहीं फैलेगी।
उक्त समाज सेवियों ने कहा कि हमनें इस शुभ कार्य की शुरूआत की है और हम सभी नगरवासियों से भी विनती करते हैं कि अपने घरों, दुकानों, चौंको व गली मोहल्लों की नुक्कड़ों पर सफाई रखते हुए कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन का पूर्ण तौर पर साथ दें और शुद्ध वातावरण का आंनद लें।















































