
9 शक्तिपीठों से लाई गई पवित्र ज्योति, भक्तजन नतमस्तक होकर ले रहे हैं माँ भगवती का आशीर्वाद
जालंधर कैंट, एच एस चावला/सैवी चावला। जालंधर कैंट में स्थित मंदिर श्री बजरंग भवन में नवरात्रों के उपलक्ष्य में “मेला जोतां वाली दा” का आयोजन किया गया है। इस दौरान मंदिर प्रांगण को सुंदर लाइटें व फूलों से सजाया गया है। मंदिर में 9 शक्तिपीठों से पवित्र ज्योति लाई गई है, जिसे लेकर भक्तजन अति प्रसन्न हैं और वह नतमस्तक होकर माँ भगवती का आशीर्वाद ले रहे हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के प्रधान भूषण अग्रवाल भुशी व समस्त कमेटी सदस्यों ने बताया कि पावन नवरात्रों के उपलक्ष्य में भक्तजनों की आस्था को देखते हुए 9 शक्तिपीठों से लाई गई पवित्र ज्योति को मंदिर प्रांगण में सुशोभित किया गया है, जिसके चलते भक्तजन इन सभी ज्योति के दर्शन एक साथ करके माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।


यह मेले का शुभारंभ 22 सितंबर को हुआ था जोकि 01 अक्तूबर तक चलेगा, इस दौरान रोजाना माता की चौकी रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक होगी और रोजाना सुबह शाम महा आरती की जाएगी। श्री दुर्गा स्तुति का पाठ रोजाना शाम 3 बजे से 5 तक होगा। प्रसिद्ध भजन गायक अश्वनी शर्मा, रवि कक्कड़, दीपक सरगम, मुकुल घई, अनन्य शर्मा, कुमार चंदन, संध्या गर्ग , राघव शर्मा, हिमांशु वत्स, सुमित रानू, तिलक राज शर्मा, मदन सितारा आदि महामाई का गुणगान करके अपनी हाजिरी लगवाएंगे।
गौरतलब है कि मंदिर श्री बजरंग भवन में हर साल नवरात्रों के उपलक्ष्य में “मेला जोतां वाली दा” का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें 9 शक्तिपीठों से लाई गई पवित्र ज्योति के सारे नगरवासी एक साथ दर्शन करके अपने आप को अति सौभाग्यशाली मानते हैं। शोभायात्रा के रूट पर कैंट की सभी धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक संस्थाओं द्वारा अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के लंगर लगाए जाते हैं, जिसे नगर वासी श्रद्धा सहित ग्रहण करते हैं।
















