Latestਦੁਨੀਆਂਦੇਸ਼ਪੰਜਾਬ

भाजपा हाईकमान जालंधर कैंट विधानसभा हल्के से पुनीत भारती शुक्ला को उम्मीदवार घोषित करे – प्रिंसिपल सुभाष अरोड़ा

जालंधर कैंट, एच एस चावला। कैंटोनमेंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रिटायर्ड प्रिंसिपल तथा केंटोनमेंट एक्ट के ज्ञाता एडवोकेट प्रिंसिपल सुभाष अरोड़ा जो कि भारत के लगभग सभी केंटोनमेंट बोर्ड के विकास मंचों व संस्थाओं के सलाहकार हैं व कंटोनमेंट बोर्ड समस्याओं से संबंधित मुद्दों की विशेष जानकारी रखते हैं, ने आज व्यक्तिगत तौर पर केंटोनमेंट बोर्ड के नामित सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला द्वारा बतौर सिविल मेंबर व उससे पहले छावनी के मुद्दे  उठाने व छावनी की समस्याओं को समझने व सुलझाने के तरीके की व छावनी के लोगों के हितों के रक्षा के लिए संघर्ष करने व आवाज उठाने के लिए विशेष तौर पर प्रशंसा की।

प्रिंसिपल अरोड़ा ने व्यक्तिगत राय देते हुए कहा कि भाजपा को पुनीत भारती शुक्ला को विधानसभा हल्का जालंधर कैंट से प्रत्याशी घोषित करना चाहिए और छावनी के सभी राजनीतिक मत रखने वाले लोगों को जालंधर छावनी की आवाज बुलंद करने के लिए पुनीत भारती शुक्ला का समर्थन करना चाहिए ताकि यह सीट जीत कर कैंट वासियों की समस्याओं का पक्के तौर पर समाधान किया जा सके।

PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि के साथ बातचीत करते हुए प्रिंसिपल सुभाष अरोड़ा ने बताया कि पुनीत भारती शुक्ला का परिवार 3 पीढ़ियां से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है जोकि बिना किसी स्वार्थ के पार्टी प्रति अपनी वफादारी रखते हुए सेवा करता आ रहा है। यही नहीं श्री शुक्ला ने पिछले समय दौरान श्री राम मंदिर बनाने के सँघर्ष में गोली तक भी खाई है।

प्रिंसिपल सुभाष अरोड़ा ने कहा कि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जहां भाजपा हाईकमान ने उन्हें पिछले तकरीबन साढ़े 4 साल से कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर का सिविल सदस्य मनोनीत किया है, वहीं भाजपा हाईकमान इन्हें इस बार विधानसभा हल्का जालंधर कैंट से अपना प्रतियाशी बना कर चुनावी मैदान में उतारे।

प्रिंसिपल सुभाष अरोड़ा ने कहा कि श्री पुनीत भारती शुक्ला सदैव कैंट वासियों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी बाजी से ऊपर उठ कर सँघर्ष करते आ रहे हैं, जिस कारण कैंट वासी भी उनका दिल से आदर सत्कार करते हैं, यही नहीं कैंट के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में भी उनकी अच्छी खासी जान पहचान है। मैं इसी अनुभव के साथ कह रहा हूँ कि भाजपा हाईकमान श्री पुनीत भारती शुक्ला को एक मौका अवश्य दे।

गौरतलब है कि प्रिंसिपल सुभाष अरोड़ा ने सन 1992 से सन 2010 तक (18 साल) कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल (Boys) में अपनी सेवाएं दी हैं और उन्होंने 3 MA जिसमें English, Economics Education+LLB तक योगिता हासिल की है। यही नहीं वह कैंटोनमेंट Act के बारे में जानकारी रखते हैं, इसी अनुभव के चलते वह भारत के 62 कैंटोनमेंट बोर्ड के कैंट सिटीजन ग्रुप के मैंबर व सलाहकार भी हैं।

Related Articles

Back to top button