जालंधर कैंट, एच एस चावला। कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर की मासिक बैठक बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर कपिल सूद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके बोर्ड के सीईओ ओमपाल सिंह सहित स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे। बैठक में 12 एजेंडा आइटम व सप्लीमेंट्री एजेंडे पर चर्चा की गई। बैठक में बोर्ड के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने धारा 73(a) के लंबित 97 टैक्स मामलों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राहत दिलाने के बावजूद पुराने बिल जारी होने से जनता का हक मारा जा रहा है।
सिविल सदस्य शुक्ला ने बोर्ड अध्यक्ष व सीईओ के संभावित रिटायरमेंट/तबादले का हवाला देते हुए मांग रखी, जिस पर ऑफिस सुपरिडेंट मुनीश जैन की समय से पहले रिटायरमेंट पर मामलों के निपटारे तक रोक लगा दी गई। बैठक में बलदेव राज को ऑफिस सुपरिडेंट, हरमीत सिंह को प्रिंसिपल व सुखबीर वोहरा को टैक्स सुपरिटेंडेंट पदोन्नत किया गया।
केमिस्ट्री शिक्षक की कमी दूर करने के लिए रिटायर्ड प्रिंसिपल राजीव सेकड़ी की सेवा 31.03.2027 तक बहाल करने का प्रस्ताव पास हुआ। शुक्ला ने कॉन्ट्रैक्टुअल स्टाफ व शिक्षकों के शोषण का मुद्दा उठाया, जिस पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।
कर्मचारियों का DA पंजाब पैटर्न पर 42% से 50% (1 सितंबर 26 से) व 53% (1 नवंबर 26 से) करने, फैमिली पेंशनर्स को 1 जुलाई 26 से 63% DR, नेशनल इंक्रीमेंट पेंशन लाभ व सफाई सेवक राजेश कुमार के 2,24,272 मेडिकल क्लेम को मंजूरी दी गई।
MES पंप पर निर्भरता खत्म करने हेतु नगर निगम से कार्य व लैंड चेंज का प्रस्ताव पास हुआ। छावनी में 10 लाख से ओपन जिम व स्कूलों में 29 लाख से रोबोटिक्स-एआई उपकरण खरीदे जाएंगे। मौके पर सप्लीमेंट्री एजेंडा लाने, कूड़ा प्रबंधन की अनियमितताओं व 1.5 करोड़ के निर्माण कार्यों पर सिविल सदस्य शुक्ला ने डिसेंट नोट दिया; जरूरत जांचने तक निर्माण कार्य रोका गया।
बैठक उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने कहा कि 2006 से धारा 73 (a) के तहत मुरम्मत व एलिवेशन पर मनमाने टैक्स नोटिस दिए गए; 250 को राहत मिली और 97 लंबित हैं। शुक्ला ने छावनी क्षेत्र की बंद रजिस्ट्रियों के जल्द हल और बिना अतिक्रमण मुरम्मत के अधिकार की बात दोहराई।















