
प्रसिद्ध गायक हिमांशु वत्स, राकेश कोछड़, अभिषेक मित्तल, पलक दुग्गल व कुमार गौरव के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। “करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम” सेवा समिति की ओर से 23 नवंबर 2026 को मासिक द्वादशी एवं श्री श्याम बाबा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम संकीर्तन बावड़ी धर्मशाला, मोहल्ला नं. 2, जालंधर कैंट में बड़े ही श्रद्धाभाव एवं बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस पावन अवसर पर भाजपा नेता जगबीर सिंह बराड़, सरबजीत सिंह मक्कड़ व अमित तनेजा, “आप” नेता दीपक बाली, मंगल सिंह बासी, राजविंदर कौर थिआड़ा, सविंदर सिंह खट्टर, अकाली नेता हरजाप सिंह संघा सहित नगरवासियों ने भी भारी तादाद में नतमस्तक होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया व सुगंधित इत्र से महकता बाबा का दरबार सभी भक्तजनों का मन मोह रहा था। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध गायक हिमांशु वत्स, राकेश कोछड़, अभिषेक मित्तल, पलक दुग्गल एवं कुमार गौरव(लुधियाना) ने ‘हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे’ और ‘जब तक न सुनेगा तू तब तक हम बोलेंगे’, “श्याम तेरा उत्सव आज मनाया तू आ जाना”, “बार बार दिन ये आए बार बार दिल ये गाये, तुम जियो हजारो साल” जैसे भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।

इस पावन अवसर पर समिति के प्रधान कमल अग्रवाल, गुणदीप सिंह, अनुज शर्मा, कुणाल गर्ग, हिमांशु खोसला, दक्ष जिंदल, निशांत गोयल, सागर राव, शिव दुग्गल, संतोष अग्रवाल, गगन अग्रवाल, साहिल वर्मा, संजय सूरी, दलीप कुमार, राजन करीर, पंकज शर्मा, आशु मित्तल, गौरव मित्तल सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।















