जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आते रामा मंडी व भूर मंडी क्षेत्र में पानी व सीवरेज समस्या को लेकर इलाका निवासियों ने सीईओ कुंवर ओमपाल सिंह से गुहार लगाई है।


इस बारे में जानकारी देते हुए इलाका निवासी राजीव कुमार ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आते रामा मंडी व भूर मंडी क्षेत्र में 3 महीने से पानी न आने के कारण वहां रह रहे लोगों को बहुत परेशानी आ रही है। यही नहीं यहां सीवरेज की भी सफाई नहीं हुई है, जिसकी वजह से बहुत गंदगी फैल रही है। नालियों में से पानी जा कोई निकास न होने के कारण भयंकर बीमारी फैल सकती है। इस सबंधी उन्होंने 04 मई 2026 को कैंट बोर्ड में लिखती रूप में जानकारी दी थी लेकिन आज तकरीबन 2 महीने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई।
इलाका निवासी राजीव कुमार, वर्षा, शन्तोश, शारदा, सोनम, शोभा, सुभाष, रीतू, कृष्णा, गुनगुन, मनी, अंशू , शम्मी, जतिंदर कुमार आदि ने कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ कुंवर ओमपाल सिंह से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करके उन्हें आ रही परेशानी से निजात दिलाई जाए।
















