ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

जालंधर कैंट में बड़ी श्रद्धा भावना व हर्षोल्लास से निकाली गई महाकाल की सवारी, “हर हर महादेव” के जयघोषों से गूँज उठा सारा नगर

नगर वासियों द्वारा की गई पुष्पवर्षा, विभिन्न संस्थाओं व भक्तजनों द्वारा लगाये गये अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के लंगर

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। सावन के पवित्र मास के उपलक्ष्य में श्री राम बाग मंदिर दीपनगर व श्री महाकाल सेवा समिति जालंधर कैंट द्वारा संयुक्त रूप से महाकाल की प्रथम सवारी बड़ी श्रद्धा भावना व हर्षोल्लास से निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में नगरवासियों ने नतमस्तक होकर भगवान भोलेनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सर्वप्रथम सुबह भगवान भोलेनाथ जी की पूजा अर्चना करके हवन यज्ञ किया गया। उपरांत हर हर महादेव के जयकारों के साथ ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई। इस पावन अवसर पर भारी संख्या में भक्तजन अपने हाथों में ध्वजा लेकर मंदिर प्रांगण में पहुंचे, जिन्होंने बेलपत्र, दूध, शहद, गंगा जल सहित अन्य पूजा सामग्री के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

दोपहर बाद को बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर प्रांगण से महाकाल की सवारी निकाली गई, जो श्री राम बाग मंदिर दीपनगर से प्रारंभ होकर दीपनगर बाजार से होती हुई कैंट क्षेत्र में परिक्रमा करते हुए वापिस श्री राम बाग मंदिर दीपनगर में पहुंच कर संपन्न हुई। नगर वासियों द्वारा महाकाल की सवारी पर पुष्पवर्षा की गई। “हर हर महादेव” के जयघोषों से सारा नगर गूँज उठा और देखते देखते सारा माहौल भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर विभिन्न संस्थाओं व भक्तजनों द्वारा अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के लंगर लगाये गये।

इस मौके प्रमुख सेवादार और ऑर्गनाइज़र “श्री सावन भादो सवारी” कनिष्क अग्रवाल (कन्नू) और प्रथम अग्रवाल, सेवादार मुनीश मक्कड़, टिंकु, रमन मित्तल, रोहित जैन, राहुल अग्रवाल, हर्षित अब्बी, प्रतीक गुप्ता, दीपक गुप्ता, मोहित शर्मा, राहुल गर्ग, मुकुल गर्ग, मानव सिंगला, हरसिमरन सिंह, शुभम् शर्मा (तन्नु), चेतन गर्ग,
दीपक शर्मा, बहादर सिंह, बिट्टू शिवदास, संजीव कुमार अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, सुरिंदर सिंह मिन्हास, पुजारी अंकित शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button