ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

जालंधर कैंट में बड़ी धूमधाम व श्रद्धा भावना से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, स्वादिष्ट व्यंजनों के लगाये गए लंगर

सोनू ढेसी, महेश गुप्ता, पुनीत शुक्ला, शरद अग्रवाल व संदीप झांजी ने विशेष तौर पर की शिरकत, प्रबंधको ने सिरोपे डालकर किया सम्मानित

जालंधर कैंट, एच एस चावला/सैवी चावला। जालंधर कैंट में अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती बड़ी धूमधाम व श्रद्धा भावना से मनाई गई। इस पावन अवसर पर श्री श्याम बाबा मंडल जालंधर कैंट की ओर से स्वादिष्ट व्यंजनों के लंगर लगाये गए। इस मौके सीनियर कांग्रेस नेता स. गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी, अंर्तराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब हकाई के प्रधान श्री महेश गुप्ता, सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला, श्री शरद अग्रवाल OAKY TOOLS व कैंटोनमेंट बोर्ड के ठेकेदार श्री संदीप झांजी ने विशेष तौर पर शिरकत कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री शाम बाबा मंडल जालंधर कैंट की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सिरोपे डालकर सम्मानित किया।

इस पावन अवसर पर स. गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी ने कहा कि जालंधर कैंट वासी सभी धार्मिक समागम आपस में मिलजुल कर मनाते हैं जोकि अति सराहनीय है और यहां के लोगों में आपसी भाईचारा देख कर मुझे ऐसा महसूस होता है कि जैसे मैं अपने परिवार में ही आया हूँ। उन्होंने अग्रवाल समाज व समस्त कैंट वासियों को महाराजा अग्रसेन जी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री महेश गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर हम उनको नमन करते हैं। समानता, दया, न्याय और परोपकार की भावना से उन्होंने समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मान व भाईचारे का व्वयहार करना ही सच्ची मानवता है। आइए, हम सब मिलकर उनके मार्ग पर चलें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहाँ करूणा, सद्‌भाव और सहयोग सर्वोपरि हो।

इस पावन अवसर पर श्री श्याम बाबा मंडल जालंधर कैंट की ओर से मुख्य बाजार में सभी अग्रवाल भाइयों के सहयोग से बड़ी श्रद्धा पूर्वक लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सभी कैंट वासियों ने अपना सहयोग दिया व लंगर प्रसाद ग्रहण किया। संस्था का मुख्य उद्देश्य यही था कि आज तक सारे प्रोग्राम बंद कमरों अर्थात हाल वगैरह में मनाये जाते थे लेकिन इस प्रकार के आयोजन द्वारा आम जनता के साथ मनाने का आनंद ही कुछ अलग था। जनता का उत्साह देखने लायक था।

इस मौके अमित मितल (प्रधान) श्री श्याम बाबा मंडल जालंधर कैंट, अश्वनी सिंगला, दिनेश मित्तल, संजीव त्रेहन पूर्व पार्षद, सुरेश भारद्वाज पूर्व पार्षद, सुरेश सिंगला, राजीव गोयल, अमित मित्तल, राकेश अग्रवाल, पंकज शर्मा, राकेश गर्ग, अनिल गुप्ता, राकेश जिंदल, पवन गोयल, संजय अग्रवाल, राजन गुप्ता, राज कुमार ऐरन, राकेश गुप्ता, डॉ. अमित अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, रोहन आर गोयल, आशीष सिंगला, अमित सिंगला, रोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button