PRIME INDIAN NEWS✍️H S CHAWLA
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव चलेट जिला परिषद वार्ड नंबर 16 से आजाद उम्मीदवार के रूप में मेहनती, शिक्षित, कर्मठ व ईमानदार महिला युवा नेता रजनी दीवान जिनका चुनाव चिन्ह “छाता” है, को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे कि उनकी जीत को निश्चित माना जा रहा है।
गौरतलब है कि उनका मुख्य लक्ष्य वार्ड का चौमुखी विकास करवाना, बेहतर मज़बूत सड़कें, शुद्ध पानी, स्वस्थ जीवन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उज्जवल भविष्य, महिला सशक्तिकरण समृद्ध समाज है। इन्ही मुद्दों को लेकर वार्ड वासी भी उनका खुलकर समर्थन कर रहे हैं।
PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए रजनी दीवान ने कहा कि वह पहले भी अपने क्षेत्र में सक्रिय थी और अब भी पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से वार्ड वासियों की सेवा में हर वक्त हाज़र रहती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे वार्ड वासी मेरे विश्वास को कदापि डगमगाने नहीं देंगे और “छाता” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगा कर मुझे भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।
















