ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

एन‌ओआई नंबर वन आइकन डांस सीजन 3 में सरस्वती डांस स्टूडियो के बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर, एच एस चावला। मोडांस इवेंट्स द्वारा आयोजित की गई एन‌ओआई नंबर वन आइकन आफ डांस सीजन 3 में सरस्वती डांस स्टूडियो के बच्चों ने विभिन्न डांस कैटेगरी में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ढेरों ईनाम जीते।

सरस्वती डांस स्टूडियो की संचालिका ध्रुविका वत्स ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग अलग डांस कैटेगरी में एक से बढ़कर एक प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं हमारे स्टूडियो के बच्चों ने भी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अलग अलग डांस कैटेगरी में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए।

निर्णायकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए डांस की ज्ञानवर्धक जानकारी भी दी व बधाई देते हुए ओर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। ध्रुविका वत्स ने कहा कि उनके डांस स्टूडियो के बच्चों ने पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई है तथा डांस स्टूडियो में समय-समय पर क‌ई गतिविधियों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button