जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन एवं दिव्या ज्योति जागरण संस्थान के सहयोग से तीन दिवसीय भव्य विलक्षण योग शिविर का आयोजन 19, 20 एवं 21 जून प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक जवाहर पार्क, जालंधर कैंट में किया जा रहा है।
इस योग शिविर में भाग लेकर योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से अपने तन, मन और आत्मा को सशक्त बनाएं तथा जीवन को निरोग एवं आनंदमय बनाएं!
योग के लाभ
तनाव दूर करे , शारीरिक स्वस्थता बढ़ाए, मानसिक शांति प्रदान करे, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए, जीवन में ऊर्जा और उत्साह लाए।
समाज सेवक Rtn. महेश गुप्ता ने सभी शहरवासियों एवं कैंट निवासियों से विनम्र आग्रह किया है कि इस योग महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य एवं जागरुकता के इस अभियान को सफल बनाएं।
आइए, योग अपनाएं- स्वस्थ और खुशहाल जीवन पाएं!
योग करें, निरोग रहें, स्वस्थ रहें, मस्त रहें।
















