
जालंधर, एच एस चावला। आज मंगलवार को PSPCL कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर हाइवे जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। पावरकॉम के कर्मचारियों व कच्चे मुलाजिमों ने आए दिन हो रही अपने कर्मचारियों की आए दिन हो रही मौतों के संबंध में लगाया गया ये धरना करीब 4 से 5 घंटों तक जारी रखा गया। पावर काम के कर्मचारियों ने अपने ही कर्मचारियों की मौत के बाद सड़क के बीचो-बीच रख प्रदर्शन किया, जिस दौरान शहर के कई इलाको में लंबा जाम लग गया और आवाजाई प्रभावित होने ने लोगों को काफी दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पहुंचे उच्चाधिकारियों द्वारा पावरकॉम कर्मचारियों को आश्वसन देने के बाद धरना खत्म किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए पावरकॉम कर्मचारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। हरप्रीत ने कहा कि कई बार धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को नींद से जगाने की कोशिश की गई थी। हर बार की तरह हमें आश्वासन ही दिया जाता था लेकिन आज तक हमारी मांगो को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बीते दिनों हमें सेफ्टी किट दी गई थी लेकिन 400 से अधिक मुलाजिम होने के बावजूद इन्होंने सिर्फ 80 सेफ्टी किट ही हमें दी गई,जो बिल्कुल ही घटिया क्वाल्टी की हैं।
इसके अलावा विभाग ने शिफ्टें भी अपनी मर्जी से लगवाई हुई हैं। सुबह और दोपहर को 1-1 शिफ्ट होती है जबकि रात के समय में 2 शिफ्टें लगवाई जाती हैं। यही नहीं 1 कर्मचारी 4-4 एरिया को किस तरह से संभाल सकता है और ऐसे में मुलाजिम किस तरह से काम कर सकते हैं। हरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर कल भी हमारी समस्या का हल ना किया गया तो पीएपी चौक को जाम किया जाएगा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों ने पावरकॉम कर्मचारियों को आश्वासन देकर धरने को खत्म करवाया।























































