ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

NCC ग्रुप कमांडर का कैम्प निरीक्षण और कैडेटों को सफल जीवन के कुछ मंत्र

जालंधर, एच एस चावला। बिग्रेडियर अजय तिवारी, सेना मेडल गुप्र कमांडर एनसीसी जालंधर ने डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नॉलजी कालेज में चल रहे 10 दिवसीय कैम्प का दौरा किया। 2 पंजाब एनसीसी बटालियन के तत्वाधान में चल रहे कैम्प में, बिग्रेडियर अजय तिवारी को क्वार्टर गार्ड में कैडेटों द्वारा सलामी दी गई।

सलामी लेने के बाद कमांडर ने ऐसोसिएट एनसीसी अफसरों तथा सेना के जूनियर कमीशन अफसरों से भेटवार्ता की। कैडेटों ने ग्रुप कमाडर को कैम्प के लेआऊट, कैडेट ट्रैनिंग और प्रशासनिक तैयारी पर विस्तृत जानकारी दी। डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नॉलजी कालेज के सभागार में बिग्रेडियर तिवारी का स्वागत गर्ल्स कैडेट द्वारा फूलो के गुलदस्ते के साथ किया गया।

बिग्रेडियर अजय तिवारी ने अपने सम्बोधन में कैडेटों को बताया आप विश्व के सबसे बड़े यूनिफार्म संस्था का हिस्सा है जो आपको एकता और जीवन में अनुशासन के मूल मंत्र सिखाता हैं। समय प्रबंधन और जीवन में मिशन बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होनें समय प्रबंधन और उसकी बाँट को विस्तृत रूप से कैडेटों को समझाया। बिग्रेडियर तिवारी ने बताया लगातार प्रयास और ईमानदारी द्वारा कैडेट अपने जीवन के मिशन को प्राप्त कर सकते हैं। 30 मिनट के जीवन के मंत्र उद्बोधन के पश्चात कैडेटों और प्रशिक्षकों के साथ ग्रुप फोटो हुआ।

इसके बाद सभागार में उपस्थित सभी पदों और कैडेटों ने एनसीसी गान गाया। भारत माता की जयकार के साथ सभागार सभा की समाप्ति हुई। उसके पश्चात ग्रुप कमांडर ने कैम्प कमाडेंड से आगामी भारतीय सेना के साथ कैडेटों के दो कैम्पों पर विस्तृत चर्चा की। गर्ल्स कैडेटों के साथ ग्रुप कमांडर ने भोजन किया और कैम्प में चल रही गतिविधियों को जाना। उन्होंने कैडेटों से चल रही एनसीसी ट्रेनिंग और भोजन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बिग्रेडियर अजय ने 2 पंजाब एनसीसी बटालियन के सभी टीम सदस्यों को बेहतरीन ट्रेनिंग ,खानपान और रहन सहन के लिये तारीफ और शाबाशी दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button