ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

CM भगवंत मान ने अपनी पत्नी सहित तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में हुए नतमस्तक, पंजाब के विकास व खुशहाली के लिए अरदास की

नांदेड़, (PRIME INDIAN NEWS) :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी पत्नी सहित मंगलवार को तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में नतमस्तक होकर पंजाब के विकास व खुशहाली के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें गुरु घर की बख्शिश सिरोपा साहिब व शक्ति की प्रतीक कृपाण भेंट करके सम्मानित किया गया।

CM मान ने कहा कि पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, सिख धर्म के पांच सर्वोच्च धार्मिक स्थलों में से एक है: श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), तख्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और तख्त श्री पटना साहिब (बिहार)। यह वह पवित्र स्थान है, जहां से कौम को आध्यात्मिक, अलौकिक और नैतिक ताकत और मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, जिन्होंने धर्मनिरपेक्षता की सदियों पुरानी परंपराओं को बनाए रखने के साथ-साथ मानवाधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया, ने अपने जीवन का लंबा समय इसी पवित्र स्थान पर बिताया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने का अवसर पाकर वे खुद को अति सौभाग्यशाली मानते हैं।

CM मान ने पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ पंजाब वासियों की सेवा करने की शक्ति देने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर एक शांतिप्रिय समाज के निर्माण के लिए जाति, रंग, नस्ल और धर्म की परवाह किए बिना राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पंजाब के लोगों की ईमानदारी, लगन और तनदेही से सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भी परमात्मा का धन्यवाद किया।

CM मान ने कहा कि वह बुधवार को मुंबई दौरे के दौरान प्रमुख उद्योगपतियों और बॉलीवुड सितारों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य उद्योग और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों के बीच पंजाब को निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभारना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए एक परियोजना लेकर आ रही है, जिसके लिए यह विचार-विमर्श एक प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button