Latestਦੁਨੀਆਂਦੇਸ਼ਪੰਜਾਬ

ख़बर का असर : Cantonment Board in Action, समस्या के समाधान हेतु मौके पर पहुंचे सेनरटी सुपरडेन्ट सुरजीत कुमार व सीवरेज इंचार्ज तरलोचन नाहर

मोहल्ला वासियों ने तहदिल से किया सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला व CEO ओमपाल सिंह का धन्यवाद

जालंधर कैंट, (सैवी चावला/रमन जिंदल) :- बीते दिन PRIME INDIAN NEWS की ओर से कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के वार्ड न. 3 के अंतर्गत आते मोहल्ला न. 27 में आ रहे सीवरेज के गंदे पानी की खबर लगाई गई थी, जिस कारण वहां रह रहे मां-बेटे को स्किन इंफेक्शन हो गई है। इस कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन की ओर से तुरंत Action करते हुए सेनरटी सुपरडेन्ट श्री सुरजीत कुमार व सीवरेज इंचार्ज श्री तरलोचन नाहर ने अपनी-अपनी टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच कर इस समस्या के समाधान हेतु कारवाई शुरू कर दी है।

इसके साथ साथ इसी मोहल्ले की खस्ता हुई गली को भी बहुत बढ़िया तरीके से बनाया जा रहा है, जिसके लिए मोहल्ला वासियों ने कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला, CEO श्री ओमपाल सिंह, इंजीनियर स. तजिंदर सिंह सहित इसके सबंधित विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का तहदिल से धन्यवाद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button