Latestਦੁਨੀਆਂਦੇਸ਼ਪੰਜਾਬ

जालंधर कैंट के मोहल्ला न. 27 में एक घर में आ रहा है सीवरेज का गंदा पानी , मां-बेटे को हुई स्किन इंफेक्शन

नरक भरी जिंदगी जीने को हैं मजबूर , टीचर की नौकरी भी छोड़नी पड़ी , दूसरे घर से लाते हैं पीने के लिए पानी

इस समस्या का समाधान करना सेनरटी सुपरडेन्ट सुरजीत कुमार की जिम्मेदारी – सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला

कहा – अगर सोमवार-मंगलवार तक समस्या का समाधान न हुआ तो वह “स्वच्छता ही सेवा” के मुख्य उद्देश्य हेतु खुद गटर में उतर जाएंगे

जालंधर कैंट, एच एस चावला/सैवी चावला। कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत आते वार्ड न. 3 के मोहल्ला न. 27 में एक घर में सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है, जिससे घर में रह रहे मां-बेटे को सिकन इंफेक्शन हो गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए मोहल्ला निवासी रजनी सहगल ने बताया कि पिछले तकरीबन 5-6 महीनों से उनके घर के सरकारी नल में सीवरेज की गंदगी वाला पानी आ रहा है, जिसका इस्तेमाल करने से मुझे व मेरे बेटे अंकुश सहगल को स्किन इंफेक्शन हो गई है। उन्होंने कहा कि मेरा शरीर तो पूरी तरह से खराब हो चुका है, जिस कारण उन्हें टीचर की नौकरी भी छोड़नी पड़ी। यही नहीं मेरे बेटे के शरीर पर भी इतनी भयानक स्किन इंफेक्शन हो रखी है, जिसे देखा तक नहीं जा सकता।

रजनी सहगल ने कहा कि हमारा जीना इतना दुशवार हो गया है कि हम मां- बेटा नरक भरी जिंदगी जी रहे हैं। हम लोग पीने के पानी किसी ओर के घर से लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में मैं कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यलय में भी लिखती रूप में शिकायत की थी, मगर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है।

रजनी ने कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला एवं CEO श्री ओमपाल सिंह जी से गुहार लगाई है कि मेरी मजबूरी को देखते हुए इंसानियत के नाते इस समस्या का शीघ्र समाधान करके हम मां-बेटे को इस नरक भरी जिंदगी जीने से निजात दिलाई जाये।

जब इस बारे में सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कहा है कि वह इस सबंधी कैंटोनमेंट बोर्ड के सेनरटी विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं और विभाग के कर्मचारीयों ने मौके पर जाकर इसका अस्थायी रूप से हल कर दिया था मगर यह समस्या फिर उतपन हो गई है। इस समस्या का समाधान करना सेनरटी सुपरडेन्ट सुरजीत कुमार की जिम्मेदारी बनती है लेकिन पता नहीं क्यों वह इन मां-बेटे की इतनी बुरी हालत देखकर भी इसे नजरअंदाज किये जा रहे हैं।

श्री पुनीत भारती शुक्ला ने कहा कि सेनरटी विभाग की “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में अहम भूमिका होती है। अगर सोमवार या मंगलवार तक इस समस्या का समाधान न किया गया तो वह “स्वच्छता ही सेवा” के मुख्य उद्देश्य हेतु खुद गटर में उतर जाएंगे। श्री पुनीत भारती शुक्ला ने कहा कि वह इस बारे में CEO श्री ओमपाल सिंह जी जोकि विकास कार्यों को लेकर सदैव तत्पर रहते हैं, को भी अवगत करवाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button