
मौके पर पहुंचे SSP संदीप गर्ग, मॉल के आसपास का इलाका किया सील
चंडीगढ़, (PRIME INDIAN NEWS) :- इस समय बड़ी खबर पंजाब के मोहाली इलाके से है , जहां दिनदहाड़े मोहाली के सेक्टर-67 स्थित CP-16 शॉपिंग मॉल के बाहर गैंगस्टर राजेश डोगरा उर्फ मोहन (45) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद SSP संदीप गर्ग मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मॉल के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। पुलिस ने डोगरा के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है।
पुलिस की प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि राजेश डोगरा कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। सोमवार को वह पंजाब घूमने के लिए आया हुआ था। हमलावर सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे। राजेश डोगरा जैसे ही मॉल से बाहर निकला तो बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियां तब तक बरसाई गईं, जब तक राजेश डोगरा की मौत नहीं हो गई। पुलिस ने मौके से 32 बोर वेपन के चले हुए करीब 15 खोल बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
















