
जालंधर कैंट, एच एस चावला। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्री राम कथा के पावन अवसर पर विश्व विख्यात मानस मर्मज्ञा साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी का रोटेरियन महेश गुप्ता के निवास स्थान, बंगला नं. 92, जालंधर कैंट में पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर साध्वी जी ने अपने दिव्य विचारों एवं आशीर्वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस पावन अवसर पर संत समाज की ओर से साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी, साध्वी सुश्री पल्लवी भारती जी, साध्वी सुश्री हरिप्रिया भारती जी एवं स्वामी सज्जनानंद जी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। सभी संतों के आगमन से कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम में रोटरी डिर्सट्रक्ट 3070 के वरिष्ठ नेतृत्व एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इनमें पीडीजी ब्रजेश सिंगल, पीडीजी सुरेंद्र सेठ, सरीन साहब, अश्वनी गर्ग अश्वनी सिंगला, राकेश अग्रवाल, मनीषा जैन, दिव्या सहदेव, संजय कालड़ा एवं देव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त गोविंदगढ़ से देवी दयाल पराशर तथा राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों दीपक बाली, जगबीर बराड़, अशोक जी एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। जालंधर कैंट के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
साध्वी जी के आगमन पर रोटेरियन महेश गुप्ता एवं उनके परिवार द्वारा सभी संतों एवं अतिथियों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने साध्वी जी के पावन आशीर्वचनों एवं सत्संग का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर संत समाज एवं रोटरी परिवार के सदस्यों ने समाज में प्रेम, सद्भावना, सेवा एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। साध्वी जी ने अपने विचारों के माध्यम से जीवन में आध्यात्मिकता, संस्कारों एवं सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित संतों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के लिए ब्रंच एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।















