
जालंधर, एच एस चावला। दशहरा ग्राउंड मार्केट कमेटी ने पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह IPS को कल 14 नवंबर 2026 को गगन पैलेस जालंधर कैंट में होने वाले दूसरे विशाल सतसंग में विशेष अथिति के रूप में पधारने के लिए निमन्त्रण पत्र दिया है।
गौरतलब है कि कल 14 नवंबर 2026 शनिवार को गगन पैलेस, जालंधर कैंट में दशहरा ग्राउंड मार्केट कमेटी की ओर से दूसरा विशाल संतसंग बड़ी श्रद्धा भावना के साथ करवाया जा रहा है। जिसमें कमेटी की ओर से नगर की धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक हस्तियों सहित नगर के गणमान्य व्यक्तियों को भी निमन्त्रण दिया गया है।
कमेटी के चेयरमैन लक्की हंस व प्रधान राजेश नाहर के अनुसार इस सतसंग का शुभारंभ सुबह 11 बजकर 04 मिनट पर होगा। इस पावन अवसर पर “कौमी गायक श्री राकेश राही जी व श्री पवन द्रविड़ जी तथा प्रभातफेरी भजन मंडली जालंधर कैंट अपने मुखारविंद से प्रभु वाल्मीकि महाराज जी की महमा व भजनों का गुणगान करेंगे।
इस समागम में जालंधर कैंट की धार्मिक व सामाजिक संस्थाएँ सहयोग कर रही हैं। उन्होंने समस्त नगरवासियों से विनती है कि इस समागम में अपनी हाज़रीयां लगवा कर प्रभु श्री वाल्मीकि महाराज जी की कृपा के पात्र बनें।


































































