ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजेंद्र कुमार बांसल (पप्पन) पंचतत्व में विलीन, नगरवासियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी के प्रधान स्वर्गीय श्री राजेंद्र कुमार बांसल (पप्पन) को 12 नवंबर 2026 को दीपनगर, रामबाग श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा मोहल्ला नंबर 11 में स्थित उनके ग्रह से आरंभ हुई जो सारे नगर से होते हुए दीपनगर, रामबाग श्मशान घाट में पहुंची।

स्वर्गीय श्री राजेंद्र कुमार बांसल (पप्पन) की अंतिम यात्रा में नगर की धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक हस्तियों सहित भारी संख्या में नगरवासियों ने शामिल होकर उन पर पुष्पवर्षा करते हुए उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अंतिम संस्कार के समय उनके सपुत्र सौरव बांसल (रिशु) ने उन्हें मुखाग्नि दिखाई।

इस मौके आम आदमी पार्टी हलका इंचार्ज दीपक बाली, शिरोमणि अकाली दल के हल्का इंचार्ज हरजाप सिंह संघा, ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी, राजविंदर कौर थिआड़ा, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, पार्षद मोंटू सभरवाल, पार्षद शिवम शर्मा, पार्षद अमरदीप संदल (कीनू), कीर्ति भूषण मेहता, गुरशरण सिंह टक्कर, हरविंदर सिंह पप्पू, राजकुमार राजू, सुरेश कुमार भारद्वाज, राम अवतार, आत्म प्रकाश सिंह (बबलू), भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, सागर जॉर्ज, भरत बत्रा, मोहित शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, थापर जी, संजीव त्रेहन, दीपक सहगल, गौतम बाली, कमल चौहान सहित भारी संख्या नगरवासी मौजूद थे।

गौरतलब है कि स्वर्गीय श्री राजेंद्र कुमार बांसल (पप्पन) एक नेक दिल व मिलनसार शख्सियत के मालिक थे और वह धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग करते थे, जिसके चलते उन्हें हाल ही में तीसरी बार श्री रामलीला कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी का प्रधान बनाया गया था।
उन्होंने कई ऐसे महान कार्य किये, जिन्हें नगरवासी सदैव याद रखेंगे।

Related Articles

Back to top button