
“कौमी गायक” राकेश राही व पवन द्रविड़ करेंगे प्रभु वाल्मीकि महाराज जी की महमा व भजनों का गुणगान
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। दशहरा ग्राउंड मार्केट कमेटी, जालंधर कैंट की ओर से दूसरा विशाल सतसंग 14 नवंबर 2026 शनिवार को गगन पैलेस, जालंधर कैंट में बड़ी श्रद्धा भावना के साथ करवाया जा रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए कमेटी के चेयरमैन लक्की हंस व प्रधान राजेश नाहर के बताया कि इस सतसंग का शुभारंभ सुबह 11 बजकर 04 मिनट पर होगा। इस पावन अवसर पर “कौमी गायक श्री राकेश राही जी व श्री पवन द्रविड़ जी तथा प्रभातफेरी भजन मंडली जालंधर कैंट अपने मुखारविंद से प्रभु वाल्मीकि महाराज जी की महमा व भजनों का गुणगान करेंगे।
चेयरमैन लक्की हंस व प्रधान राजेश नाहर के बताया कि इस समागम में जालंधर कैंट की धार्मिक व सामाजिक संस्थाएँ सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस समागम की सभी तैयारियां मुकंमल हो चुकी हैं और पैलेस को अंदर व बाहर से बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जायेगा। उन्होंने समस्त नगरवासियों से विनती है कि इस समागम में अपनी हाज़रीयां लगवा कर प्रभु श्री वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।























































