
कहा – कमेटी के समस्त पदाधिकारीयों व सदस्यों द्वारा बड़े उत्साह पूर्वक की जा रही हैं तैयारियां, सारी नगरी को अयोध्या की भांति सजाया जायेगा
जालंधर, सैवी चावला/रमन जिंदल। श्री रामलीला कमेटी (रजि.)-2026 जालंधर छावनी की ओर से विजयदशमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए कमेटी के समस्त पदाधिकारीयों व सदस्यों द्वारा बड़े उत्साह पूर्वक तैयारीयां की जा रही हैं। इन शब्दों का प्रगटावा कमेटी के प्रधान श्री राजिंदर कुमार बांसल (पप्पन) ने PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए किया।
उन्होंने बताया कि इसी उपलक्ष्य में 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री हनुमंत ध्वजारोहण किया गया, जिसके उपरांत कमेटी के सभी सदस्यों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।
श्री राम चरित मानस कथा का शुभारंभ कथा वाचक श्री पुनीत पाठक (वृन्दावन वाले) द्वारा 11 अक्तूबर, 2026 दिन रविवार को कर दिया गया है, जोकि रात्रि 8.00 से 11.00 बजे तक अपने मुखारबिंद से प्रभु श्री राम जी की कृपा नगरवासियों पर बरसा रहे हैं।
कथा उपरान्त रामा कृष्णा नाद्य मण्डल द्वारा एकांडी प्रस्तुत की जा रही है।
राम विवाह शोभा यात्रा 14 अक्तूबर, 2026 दिन बुधवार को मन्दिर श्री बजरंग भवन से सायं 3.00 बजे ढोल नगाड़ों, बैंड बाजे व तराशों के साथ बड़ी श्रद्धा भावना व धूमधाम से आरम्भ होगी जोकि नगर परिक्रमा करते हुए वापिस मन्दिर प्रांगण में ही संम्पन होगी। उपरांत प्रभु श्री राम जी की सवारी भक्तजनों के घरों में जाएगी, जहां राम भक्तों द्वारा प्रभु श्री राम जी की आरती की जाएगी।
श्री राम वनवास यात्रा 16 अक्तूबर, 2026 दिन शुक्रवार को मन्दिर श्री बजरंग भवन से सायं 5.00 बजे से आरम्भ होगी।
श्री विजय दशमी महोत्सव 20 अक्तूबर, 2026 दिन मंगलवार को दशहरा ग्राऊंड, जालन्धर छावनी में बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान व वानर सेना का दशानन्द रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ की सेना के साथ युद्ध तथा प्रस्तुत झांकियों का दृश्य के साथ साथ आतिशबाजी का नज़ारा देखने योग्य होगा।
भरत मिलाप एवं राजतिलक 22 अक्तूबर, 2026 दिन वीरवार को रात्रि 8-00 बजे अनाज मण्डी, जालन्धर छावनी में होगा।
हवन एवं भंडारा 24 अक्तूबर, 2026 दिन शनिवार को सुबह 9-00 बजे अनाज मण्डी, मोहल्ला नंबर 11, जालन्धर छावनी में होगा।
कमेटी के प्रधान श्री राजेन्द्र कुमार बांसल ने कहा कि इस महोत्सव के चलते सारी नगरी को अयोध्या नगरी की भांति रंग बिरंगी लाइटों, सुंदर फूलों व रंगीन कपड़ों के गेटों से सजाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ये सब कमेटी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों कमेटी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कनिष्क गुप्ता, श्री रमन मित्तल व श्री श्रवण अग्रवाल, चेयरमैन श्री पुनीत भारती शुक्ला व श्री शिवम शर्मा, सीनीयर उप-प्रधान श्री चेतन गर्ग, कैशियर श्री बृज गुप्ता व श्री राहुल गर्ग (माटी), महासचिव श्री अनूप जैन, पी.आर.ओ. श्री अमित जैन, श्री मोहित शर्मा, श्री सौरभ बांसल, श्री अनूप बांसल, श्री शुभम (बाबू), श्री मधु सूदन शर्मा, मनदीप कौर जॉइंट कमिश्नर, सतीश गुप्ता, प्रोफेसर तरलोक अग्रवाल, प्रदुम्न मित्तल, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग, ओम प्रकाश मक्कड़, चेतन अग्रवाल के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने समस्त नगर वासियों से भी विनती की है कि इस महान कार्य मे अपना बहुमूल्य सहयोग देकर प्रभु श्री राम जी की आपार कृपा के पात्र बनें तथा हर समागम में उपस्थित होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें।
















