
डी.आर.जैन नैशनल स्कूल का इतिहास गौरवमयी :- पुनीत भारती शुक्ला
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। डी.आर.जैन नेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्री ऐन.के जैन की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल कमेटी द्वारा उनका भरपूर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि पुनीत भारती शुक्ला, श्री ऐन.के. जैन व प्रिंसिपल दीपक सनन ने सभी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इस कार्यक्रम में नर्सरी क्लास से लेकर दसवीं क्लास तक के बच्चों ने बच्चियों ने भारत मां की शान में कई रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कर वातावरण को देश भक्ति के रंग में रंग दिया।


इस मौके संबोधन करते हुए पुनीत भारती शुक्ला ने कहा कि डी.आर.जैन नैशनल स्कूल छावनी की बहुत ही पुरानी शैक्षिक संस्थानों में से एक है, यह आज भी निस्वार्थ जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सबसे आगे है व जैन परिवार जिनके बुजुर्गों ने यह शैक्षिक संस्थान स्थापित कर, स्वतंत्रता पूर्व भी भविष्य निर्माण के लिए बच्चों को तैयार किया, स्कूल से बड़े-बड़े होनहार विद्यार्थी बहुत ऊंचे मुकामों पर पहुंचे, जिसमें श्री विजय सांपला केंद्रीय मंत्री रहे, व वर्तमान में लवली यूनिवर्सिटी के मालिक श्री अशोक मित्तल सांसद इसी स्कूल के छात्र रहे हैं।

पुनीत भारती शुक्ला ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है की छोटे से स्कूल से भी बड़े-बड़े लोग पैदा किया जा सकते हैं, जब निस्वार्थ भाव से शैक्षिक संस्थान काम करें। उन्होंने कहा कि आज शैक्षिक संस्थान एक कारोबारी दुकान बन गए हैं, ऐसे में निम्न वर्ग के बच्चों के लिए नैशनल स्कूल जैसी संस्थाएं किसी आशीर्वाद से कम नहीं हैं।
पुनीत भारती शुक्ला ने कहा कि समाज को चाहिए कि ऐसी संस्थाओं को जिंदा रखने के लिए अपना योगदान डालें व प्रबंधन कमेटी को का हौसला बढ़ायें।
इस मौके श्री एन.के. जैन व प्रिंसिपल दीपक सनन ने बच्चों को पढ़ाई की ओर केंद्रित होने की अपील की व अभिभावकों से बच्चों पर खास ध्यान देने की बात कही ताकि भविष्य में बच्चे उन्नति व प्रगति की राह पर चलते हुए सफलता प्राप्त कर सकें।
















