ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

श्री रामलीला कमेटी जालंधर छावनी की ओर से विजयदशमी महोत्सव की तैयारियां मुकम्मल, बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा दशहरा पर्व- राजिंदर बांसल (पप्पन)

जालंधर, सैवी चावला/रमन जिंदल। श्री रामलीला कमेटी (रजि.)-2026 जालंधर छावनी के समस्त पदाधिकारीयों व सदस्यों के पूर्ण सहयोग से विजयदशमी महोत्सव की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं, जिसके चलते बड़ी धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इन शब्दों का प्रगटावा कमेटी के प्रधान श्री राजिंदर कुमार बांसल (पप्पन) ने PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए किया।

उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को दशहरा ग्राउंड में विजयदशमी महोत्सव के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति भव्य पंडाल का आयोजन किया गया है, जिसमें पब्लिक के बैठने के लिए 5000 के करीब कुर्सियां लगाई गई हैं। पब्लिक एंट्री के लिए अलग अलग द्वार बनाये गये हैं ताकि किसी तरह की असुविधा व परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि ग्राउंड के इर्द गिर्द लोगों के खड़े होने की व्यवस्था की गई है, जहां से लोग इस पर्व का नज़ारा बखूबी देख सकेंगे। ग्राउंड के बाहर की ओर कारोबारीयों द्वारा घरेलू सामान व स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें सजाई गई हैं, जहां लोग खाने पीने के साथ साथ खरीददारी भी कर सकते हैं। कमेटी के प्रधान श्री राजिंदर कुमार बांसल (पप्पन) ने बताया कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े प्रबन्ध किये गये हैं ताकि शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि इस महोत्सव को बड़ी श्रद्धा पूवर्क मनाएं, सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें व प्रशासन का साथ दें।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राम रावण युद्ध के दौरान राम, लक्ष्मण, हनुमान व अन्य महारथियों के साथ रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ का युद्ध देखने योग्य होगा, इसके साथ कई अन्य प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला की प्रुस्तुति करके लोगों को आकर्षक करेंगे। यही नहीं रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के भव्य पुतलों के साथ साथ बड़े आकार की सोने की लंका को भी बनाया गया है। इसके अलावा पटाखों व सुंदर आतिशबाजी का भी दृश्य भी देखने योग्य होगा।

कमेटी के प्रधान श्री राजिंदर कुमार बांसल (पप्पन) ने श्री रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से नगरवासियों से अपील की है कि इस महोत्सव में बढ़चढ़ कर शामिल होकर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button