
स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सेवा के संकल्प की याद दिलाता है – Rtn. महेश गुप्ता
जालंधर, एच एस चावला। रोटरी क्लब ऑफ जालंधर द्वारा आज 15 अगस्त के पावन अवसर पर अपने स्थायी प्रोजेक्ट स्थल, गांव ललियां कलां, नजदीक जुलोटो फैक्टरी, प्रतापपुरा, नकोदर रोड में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, देशभक्ति और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

यह आयोजन क्लब के लिए विशेष महत्व रखता था, क्योंकि स्थायी प्रोजेक्ट से जुड़े मुद्दों को सभी रोटेरियन्स के सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण से सफलतापूर्वक सुलझाया गया है। इसी उपलब्धि को साझा करते हुए क्लब परिवार ने स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह अपने प्रोजेक्ट स्थल पर आयोजित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि PDG रोटेरियन S.B. Hans थे। Guest of Honour के रूप में PDG रोटेरियन Barjesh Singhal तथा PDG डॉ. S.P.S. Grover उपस्थित रहे। समारोह में अनेक वरिष्ठ रोटेरियन्स एवं Past Presidents की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर PDG डॉ. U.S. Khe, PDG रोटेरियन पवन गुप्ता, PDG रोटेरियन मोहन सिंह सचदेवा, PDG रोटेरियन सुरेंद्र सेठ, Past Presidents रोटेरियन सुभाष सूद, रोटेरियन K.C. Gupta, रोटेरियन नूपुर संधू, डॉ. सुभ्रांत वर्मा, डॉ. बृज गुप्ता एवं अभिषेक चौधरी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन्स उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त रोटेरियन राजन गुप्ता, रोटेरियन गुलशन राय, रोटेरियन गुरजोत, मैडम ईरा पॉल, दीपक पॉल, सुभाष, मिसेज सूद, डॉ. M.S. Koda तथा क्लब के अनेक रोटेरियन्स और उनके परिवारजन समारोह में शामिल हुए।
क्लब के President Rtn. Mahesh Gupta ने सभी उपस्थित रोटेरियन्स एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सेवा के संकल्प की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य भी समाज की सेवा और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
Club Secretary Rtn. Satish Madan तथा Project Director Rtn. Sukhwinder Singh ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रोटेरियन्स का आभार व्यक्त किया। Co-Project Director Rtn. Harinder Singh सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समारोह के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, स्वतंत्रता और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों के लिए Brunch का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ जालंधर ने इस अवसर पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “स्वतंत्रता का सच्चा सम्मान समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा में है।”
















