Latestਦੁਨੀਆਂਦੇਸ਼ਪੰਜਾਬ

रोटरी क्लब जालंधर 3070 के वर्ष 2026-27 के लिए क्लब असेंबली एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन

सभी सदस्यों ने आदर्शों के अनुरूप सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने तथा क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प

जालंधर, एच एस चावला। रोटरी क्लब जालंधर 3070 के वर्ष 2026-27 के लिए क्लब असेंबली एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन प्रेसिडेंट महेश गुप्ता, सेक्रेटरी कमल गुप्ता एवं क्लब ट्रेनर नूपर संधू के नेतृत्व में किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता पीडीजी ब्रजेश सिंगला एवं पीडीजी सुरेंद्र सेठ ने की। कार्यक्रम में जोनल चेयरमैन सरदार कुलवंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्लब के सभी बोर्ड सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों, कर्तव्यों एवं कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान क्लब की विभिन्न समितियों, सदस्यता विकास, सेवा परियोजनाओं, नियमित बैठकों तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु प्रत्येक पदाधिकारी एवं बोर्ड सदस्य की भूमिका को स्पष्ट किया गया।

क्लब ट्रेनर नूपर संधू ने अत्यंत प्रभावशाली एवं सरल तरीके से सभी सदस्यों को उनके दायित्वों और कार्यों के बारे में समझाया। उन्होंने क्लब के लक्ष्यों को प्राप्त करने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा रोटरी के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने वर्ष 2026-27 के दौरान रोटरी के आदर्शों के अनुरूप सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने तथा क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button