
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाने के मुख्य उद्देश्य को लेकर “सारथी वेलफेयर सोसाइटी” द्वारा जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 10 में स्थित तुलसी एस.डी. गर्ल्स स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा सामग्री, जिसमें स्कूल बैग, कापियां और पैन आदि वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में “ITA सोशल वेलफेयर सोसायटी” (ढिलवां) के चेयरमैन सतविंदर सुनीत जी, सेक्रेटरी हंस राज जी और कैशियर जिंदर सरो ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने बच्चों को सामग्री वितरित करते हुए “सारथी वेलफेयर सोसाइटी” द्वारा किए गए इस महान कार्य की खूब प्रशंसा की।
गौरतलब है कि “सारथी वेलफेयर सोसाइटी” का गठन हाल ही में कैंट के कुछ सकारात्मक सोच रखने वाले गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया है। जिनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाना है ताकि आगे चल कर वह खुद अपना उज्वल भविष्य बना सकें।
इस मौके सोसायटी के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि ये सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सोसायटी के सदस्यों का तहदिल से धन्यवाद किया जो इन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हर तरह की सहायता करने के लिए पूर्ण रूप में साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद परिवार शिक्षा सबंधी सहायता के लिए बेझिझक इन नंबरों पर 98783-80127, 97799-37747 संपर्क कर सकता है।
इस मौके सोसायटी के चेयरमैन अमित गोयल, वाईस चेयरमैन मुनीश गोयल, प्रधान दिनेश शर्मा, जनरल सेक्रेटरी मनजीत सिंह, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी रवि कांत भूमन को, कैशियर दीपक गर्ग, जॉइंट कैशियर रोहित शर्मा, ऑर्गनाइज़र सेक्रेटरी डॉक्टर संजय, एक्सिक्यूटिव मैंबर पंडित उमेश जी व विशाल गिल आदि उपस्थित थे।
















