
जालंधर कैंट, एच एस चावला/सैवी चावला। राष्ट्र वीरों को समर्पित राष्ट्र आराधन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एक कार्यक्रम का आयोजन जोकि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर प्रशासन के सहयोग से 27 जुलाई दिन रविवार सायं 4 बजे से 6 बजे तक वज्रा सैनिक इंस्टीट्यूट, पूरण रोड, जालंधर कैंट में करवाया जा रहा है, उसकी सभी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रसिद्ध समाज सेवक व रोटेरियन महेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी सज्जनानंद जी, सुखदेव सिंह जी व कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करके ऐसी रूप रेखा तैयार की गई है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत व परेशानी न हो।
महेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रति शहर की नामी हस्तियां व गणमान्य नागरिकों को निमंत्रण दिया गया है, उन्होंने लोगों से भी निवेदन किया है कि परिवार सहित इस कार्यक्रम में शामिल होकर देश का गौरव बढ़ाएं।
















