ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में मनाया ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’

समाज की प्रगति में महिलाओं की अहम भूमिका- डॉ. अनूप कुमार

विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिला हस्तियों का किया विशेष सम्मान

जालंधर/नकोदर, एच एस चावला। के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर के प्रिंसीपल डा. अनूप कुमार के नेतृत्व में कौशल विकास केन्द्र एवं एन.एस.एस. यूनिटों द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डा. वीना गुंबर नकोदर, प्रिंसीपल शालू गुप्ता, प्रिंसीपल रीना, एडवोकेट आंचल जग्गा ने विशेष तौर पर शिर्कत की। प्रिंसीपल डा. अनूप कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और महिलाओं को समाज की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की अहम भूमिका है।

डॉ. वीना गुंबर ने समाज की प्रगति में महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अगर घर की एक महिला शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार को शिक्षित करती है। प्रिंसीपल शालू गुप्ता ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करना बहुत जरूरी है। एक महिला को दूसरी महिला की ढाल बनना होगा।

प्रिंसीपल रीना ने विचार साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को अधिक अवसर दिये जाने चाहिए ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। एडवोकेट आंचल जग्गा ने विद्यार्थियों व महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी साझा की।

कालेज के वाईस प्रिंसीपल प्रो. इंदु बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और महिलाओं को अधिक शिक्षित बनने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें।

एन.एस.एस. प्रोगराम अफसर प्रो. सीमा कौशल ने बाखूबी से मंच का संचालन करते हुए कहा कि महिलाएं बेटी, मां, पत्नी, बहन, दादी, नानी आदि के रूप में समाज को चलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। कालेज के प्रिंसीपल एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। अंत में कैशल विकास केंदर के इंचारज प्रो. सुप्रिया ने सभी का धन्यवाद किया।  इस मौके पर नीतू वर्मा, अनु पोपली, रुचित चोपड़ा और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button