ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

जल्द होगा कैंटोनमेंट क्षेत्र की समस्याओं का समाधान, कैंटोनमेंट एक्ट में अंकित गुलामी के चिन्ह होंगे समाप्त – पुनीत भारती शुक्ला

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर कैंटोनमेंट क्षेत्र में जीवन बशर कर रही सिविल जनता को आ रही परेशानियों के बारे में अवगत करवाया

जालंधर कैंट, एच एस चावला। भारत सरकार द्वारा मनोनीत कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल मैंबर एवं पंजाब भाजपा प्रदेश के कार्यकारणी सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने कहा है कि जल्द ही छावनी के कैंटोनमेंट एक्ट में अंकित गुलामी के चिन्ह समाप्त होंगे।

सिविल मैंबर शुक्ला ने बताया कि बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर आगमन पर आदमपुर एयरपोर्ट पर उन्हें मोदी जी से मिलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने देश की 61 कैंटोनमेंट बोर्ड के नामित सदस्यों द्वारा उन्हें मिलने की इच्छा के बारे में अवगत करवाया।

सिविल मैंबर शुक्ला ने कहा कि अब वह भारत की 61 कैंटोनमेंट बोर्ड के नामित सदस्यों की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को एक पत्र लिखेंगे और समय मिलने पर सभी नामित सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल को लेकर कैंटोनमेंट क्षेत्र में जीवन बशर कर रही सिविल जनता की समस्याओं के बारे में जानकारी देंगे।

सिविल मैंबर शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ उनका सपना है और वह भारत में गुलामी के हर चिन्ह को समाप्त करेंगे, जिसे लेकर कैंटोनमेंट क्षेत्र में जीवन बशर कर रही सिविल जनता आस लगाए बैठी है। शुक्ला ने कहा कि जल्द ही कैंटोनमेंट क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का सपना सच होते हुए छावनी के कैंटोनमेंट एक्ट में अंकित गुलामी के चिन्ह भी समाप्त होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button