ਪੰਜਾਬਦੇਸ਼

ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल की अध्यक्षता में हुई कैंटोनमेंट बोर्ड की बैठक , सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला व सीईओ रामस्वरूप हरितवाल भी रहे मौजूद

जालंधर कैंट, एच एस चावला। कैंटोनमेंट बोर्ड की बैठक बोर्ड कार्यालय में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल (सेना मैडल) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लगभग 27 मुद्दों पर चर्चा हुई व उन्हें स्वीकृति दी गई, जहां सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने बताया कि लोगों की सेहत सेवाओं के लिए पहले ही कैंटोनमैंट जनरल हॉस्पिटल में अल्ट्रासाऊंड मशीन डिजीटल एक्स- रे मशीन, खून जांच के लिए अत्य आधुनिक ऑटो एनालाइजर, दंत चिकित्सा में उपयोग होने वाला एक्स- रे लैपटॉप, थैरेपी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण पहले ही एमपी लैड से खरीदे जा चुके हैं। इसके अलावा कैंटोनमेंट बोर्ड सिविल अस्पताल में एक नई एंबुलैंस एमपी लैंड फंड से खरीदी गई है, जो मशीनें उपकरण पहले ही खरीदे जा चुके हैं। उन्हें उपयोग में लाने के लिए व जनता को सेहत सुविधाएं देने के लिए आज एक रेडियोलॉजिस्ट जोकि हफ्ते में 2 घंटे 5 दिन के लिए सेवाएं देगा उसे 125000 पर प्रति माह के अलावा रेडियोग्राफर, आई स्पैशलिस्ट, ईसीजी ऑपरेटर की नियुक्ति को पास किया गया।

इस कार्यों के लिए सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने सीईओ रामस्वरूप हरितवाल व ब्रिगेडियर एस. के. सोल (सेना मैडल) के व्यक्तिगत प्रयासों की भी प्रशंसा की व उन्हें धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड ब्वायज व गर्ल्स स्कूल में स्कूल के बच्चों को, बाहर से महिलाओं व युवकों को निःशुल्क डाटा ऑपरेटर, महिलाओं को स्टिचिंग के उपकरण खरीदने के लिए स्वीकृति दी गई। पुनीत भारती शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की निःशुल्क ट्रेनिंग देने के लिए छावनी के विभिन्न कोनों पर बोर्ड लगाकर लोगों को जानकारी दी जानी चाहिए। इसके अलावा आऊटडोर जिम के लिए विभिन्न जिम मशीन व उपकरण बोर्ड वाटिका पार्क, मोहल्ला नंबर 8 कैंट बोर्ड ब्वाय स्कूल व छावनी के कुछ अन्य स्थानों के लिए ब्राइट बियाकोन एंटरप्राइजेज से खरीदे जाएंगे।

कैंटोनमेंट बोर्ड कर्मचारियों के लिए 4% डीए एनहांसमेंट जोकि 34% से 38% किया गया है 1.12. 2023 के पंजाब सरकार के नियमों के तहत लागू किया जाएगा। डियरनैस रिलीफ 4% कैंटोनमेंट बोर्ड के पैंशन धारकों व पारिवारिक पेंशनर्स को जोकि 42% से 46% 1 जुलाई 2023 से लागू करने के लिए स्वीकृति दी गई। बोर्ड बैठक में कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल में टैक्निकल स्टाफ जोकि कांट्रैक्ट पर भर्ती किया जाता है को 2023 से 25 तक पाथय डिटेक्टिव एंड सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारका न्यू दिल्ली से सेवा लेने के लिए स्वीकृति दी गई।

सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला की मांग पर जवाहर गार्डन जालंधर छावनी में चमगादड़ों द्वारा गंदगी से बचने के लिए शैड बनाने के अलावा छावनी में कई सड़कों, रोड साइड बर्म बनाने के कार्यों को स्वीकृति दी गई, बोर्ड बैठक में ओवरसीज तजिंदर सिंह के 263081 रुपए के मैडीकल बिल को भी पास किया गया।

सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने स्पोर्ट्स कांप्लैक्स के बाहर 15 दुकानों के निर्माण पर भी उंगली उठाई। बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर श्री एस. के. सोल (सेना मैडल) के हस्तक्षेप के बाद रामामंडी वार्ड नम्बर 5 की सड़क के लिए एनओसी 15 दिन में प्राप्त करने की बात तय हुई।

बैठक में उपरोक्त अधिकारियों के अलावा ऑफिस सुपरिंटेंडेंट राजेश अटवाल के इलाहाबाद टैक्स ब्रांच के सुपरिटेंडेंट श्याम सुंदर, विनोद वर्मा, सैनेटरी सुपरिंटेंडेंट सुरजीत कुमार, ओवरसीज तजिंदर सिंह, स्टोर इंचार्ज पंकज सरीन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के उपरांत पुनीत भारती शुक्ला ने बताया कि वह बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एस. के. सोल (सेना मैडल) से व्यक्तिगत तौर पर मिले थे। बोर्ड अध्यक्ष ने उन्हें छावनी के सिविल लोगों के मुद्दों पर पूरा सहयोग देने की बात कही, जिसके लिए सिविल सदस्य ने छावनी की जनता की तरफ से बोर्ड अध्यक्ष का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button