जालंधर, सैवी चावला/रमन जिंदल। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की तरफ से एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में पत्रकारों ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया जी के साथ विशेष मुलाकात की।
इस अवसर पर DMA के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद, पैटर्न प्रदीप वर्मा , सीनियर उप प्रधान सुमेश शर्मा, उप प्रधान कपिल ग्रोवर पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, सेक्रेट्री अंकित भास्कर, सचिव मोहित सेखड़ी, जालंधर कैंट इंचार्ज हरशरन सिंह चावला व कैशियर वरुण गुप्ता ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया जी का स्वागत किया।
इस अवसर पर IAS वरजीत वालिया ने DMA के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को हम भरोसा दिलाते है कि पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा और पत्रकारों की कोई भी समस्या हो उन्हें मेरे ध्यान में लाया जाएं। जालंधर जिले के हरेक पत्रकार को पूरा सम्मान देने का प्रयास करेंगे।
इस मौके अमन बग्गा, अजीत सिंह बुलंद, जसविंदर सिंह आजाद, प्रदीप वर्मा ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन प्रशासन के साथ लंबे समय से मिलकर कार्य कर रही है। कोरोना के समय में भी DMA के पत्रकारों ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व समाज को पूर्ण सहयोग दिया है। वही हाल ही ने पंजाब में आई बाढ़ में DMA की तरफ से राहत सेवा अभियान चलाकर लोगों में खाने पीने का सामान कंबल दवाइयां आदि वितरण की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी DMA अपनी सकारात्मक खबरों के द्वारा और समाज सेवा के द्वारा प्रशासन को सहयोग देने का प्रयास करती रहेगी।
















