ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

स्वर्गीय श्रीमती ममता गुप्ता जी की श्रद्धांजलि सभा में नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित स्थानीय लोगों ने भारी तादाद में की शिरकत

स्वर्गीय श्रीमती ममता गुप्ता जी के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए रोटेरियन महेश गुप्ता के साथ किया दुख व्यक्त

साध्वी गरिमा भारती जी व स्वामी सज्जनानंद जी अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि, साध्वी बहनों ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

जालंधर, एच एस चावला। जालंधर के प्रसिद्ध समाज सेवक, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (पंजाब) के अध्यक्ष एवं रोटरी क्लब जालंधर के प्रधान रोटेरियन महेश गुप्ता जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती ममता गुप्ता जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को वज्रा मल्टीपर्पस हॉल में श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित स्थानीय लोगों ने भारी तादाद में ने उपस्थित होकर स्वर्गीय श्रीमती ममता गुप्ता जी के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए रोटेरियन महेश गुप्ता के साथ दुख सांझा किया।

आत्मा अजर-अमर है, शरीर नश्वर : साध्वी गरिमा भारती

श्रद्धांजलि सभा में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को जीवन के गहन आध्यात्मिक सत्यों से अवगत करवाया।

साध्वी गरिमा भारती जी ने श्री गरुड़ पुराण एवं श्रीमद्भगवद्गीता के आध्यात्मिक सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए जीवन की नश्वरता और आत्मा की अमरता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संसार में प्रत्येक वस्तु परिवर्तनशील है। मनुष्य का शरीर भी नश्वर है, लेकिन आत्मा शाश्वत और अमर है।

उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने आत्मा की अमरता का संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि आत्मा न जन्म लेती है और न ही उसकी मृत्यु होती है। शरीर का अंत होना जीवन की यात्रा का अंत नहीं, बल्कि आत्मा की एक अवस्था से दूसरी अवस्था की ओर यात्रा है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में मोह, माया और सांसारिक संबंधों में इतना उलझ जाता है कि वह जीवन के वास्तविक उद्देश्य को भूल जाता है। ऐसे समय में आध्यात्मिक ज्ञान मनुष्य को जीवन और मृत्यु के गूढ़ रहस्यों को समझने की दृष्टि प्रदान करता है। जब व्यक्ति आत्मज्ञान प्राप्त करता है, तब वह सुख-दुख और जन्म-मृत्यु के चक्र को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समझने में सक्षम होता है।

आध्यात्मिक ज्ञान से ही जीवन और मृत्यु के गूढ़ रहस्यों को समझना संभव : स्वामी सज्जनानंद

श्रद्धांजलि सभा में स्वामी सज्जनानंद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन की वास्तविक सार्थकता केवल भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने में नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और ईश्वर से जुड़ने में निहित है। मनुष्य को यह समझना चाहिए कि शरीर नश्वर है, जबकि आत्मा परमात्मा का अंश होने के कारण शाश्वत है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से ही मनुष्य अपने जीवन के वास्तविक स्वरूप को पहचान सकता है और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य एवं शांति बनाए रख सकता है।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित साध्वी बहनों ने भी अपनी भावपूर्ण उपस्थिति से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर साध्वी चन्द्रप्रभा भारती जी, साध्वी रिचा भारती जी, साध्वी शब्दप्रिया भारती जी, साध्वी दीपिका भारती जी, साध्वी पल्लवी भारती जी तथा स्वामी रविंदर जी भी मौजूद रहे।

इस मौके दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज, LPU के नरेश मित्तल व रमेश मित्तल, राम गोपाल RRS, श्रीमती बरिंदर प्रीत कौर धर्मपत्नी विधायक परगट सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अश्विनी सेखड़ी, पूर्व कैबिनेट मंत्री केडी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, मेयर वनीत धीर, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व विधायक अविनाश चंद्र, ओलंपियन सुरेंद्र सिंह सोढी, सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, रिटायर्ड ब्रिगेडियर सुनील सोल, अकाली नेता हरजाप सिंह संघा, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, पार्षद मोंटू सभ्रवाल, पार्षद शिवम शर्मा, परमजीत सिंह रायपुर, पूर्व पार्षद सुरेश भारद्वाज, पूर्व पार्षद हरविंदर सिंह पप्पू , प्रोफैसर अनूप वत्स, पूर्व प्रिंसीपल सुभाष अरोड़ा, देवी दयाल पराशर, बुद्धिश अग्रवाल, गौरव सनी, अश्विनी कोहली, सलिल बाहरी, रोहित आहूजा, पंकज राणा, ओम प्रकाश मक्कड़, संजय कालरा, जगमोहन वर्मा, अश्वनी गर्ग, पूर्व उपाध्यक्ष राम अवतार, बाबू राम गुप्ता, कमलजीत सिंह अहीर, अरनेजा जी, रोबिन सिंह, अमरदीप सिंह, सोहनलाल, बाबूजी, भूषण अग्रवाल भूषी, रमन अग्रवाल, एसके गुप्ता, जेके गुप्ता, कीर्ति भूषण मेहता, सुशील सिंगला, अश्विनी गुप्ता, डीडी स्याल, कमल अग्रवाल, आनंद कुमार, सुभाष सूद, विनोद बंसल, अशोक कुमार, डॉक्टर शुभांग अग्रवाल, एमके जैन, पार्षद अश्विनी कोहली, कुंदन लाल, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, चौधरी रामकुमार, मनोज अग्रवाल, कमल सहगल, सुरेंद्र सिंह सोनी, गुरबचन सिंह कथूरिया, हरीश सचदेवा, डॉ. अश्विनी गुप्ता, यादविंदर सिंह, नरेश सहगल, एडवोकेट मुकुल गुप्ता, मोहित शर्मा, जोगिंदर सिंह टक्कर, चरनजीत सिंह चड्डा, अमृतपाल सिंह लवली, हरप्रीत सिंह भसीन, जगमोहन जोगा, रमेश अग्रवाल, मनोज कुमार, हैप्पी सहित भारी तादाद में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button