
जालंधर, एच एस चावला। रक्षा लेखा महा नियंत्रक, दिल्ली छावनी के निर्देशानुसार रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिम कमान) चंडीगढ़ दद्वारा जालंधर में स्पर्श पेंशनरों/फैमिली पेंशनरों के पहचान तथा शिकायतों के समाधान हेतु “स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम दिनांक 04/12/2025 (वीरवार) को प्रातः 09:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक वज्र सैनिक इंस्टीटूट (दशहरा ग्राउंड के पीछे) जालंधर छावनी में आयोजित होगा। रक्षा पेंशनर कृपया अपनी पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान व वार्षिक जीवन पहचान हेतु सभी जरूरी दस्तावेजों जैसे कि पेंशन बुक, डिस्चार्ज बुक, आई कार्ड, बैंक पास बुक, पी.पी.ओ., आधार कार्ड, आधार/स्पर्श से लिंक मोबाइल एवं अपनी शिकायत से सम्बंधित अन्य दस्तावेज की छायाप्रति अपने साथ अवश्य ले कर आंए।
















