
जालंधर कैंट, एच एस चावला। कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। रक्षा मंत्रालय द्वारा एक पत्र जारी करते हुए इसकी जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा पूरे भारत के 56 कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यकाल 10 फरवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है, अब इसे 1 साल की अवधि के लिए बढ़ाया गया है।
इस संबंधी जब सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय के अति आभारी है जो उन पर पूर्ण विश्वास दिखाते हुए उन्हें सेवा करने का अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह कैंटोनमेंट बोर्ड के सिविल सदस्य पद पर रहकर छावनी निवासियों की सेवा करते आए हैं और करते रहेंगे।
शुक्ला ने कहा कि वह कैंट वासियों की समस्याओं को समझ कर उनका हल करवाने का हर संभव प्रयास करते आ रहे हैं, जिसके लिए वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।उन्होंने छावनी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए बोर्ड प्रेसीडेंट और सीईओ का धन्यवाद करते हुए कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड में भी चुनाव जल्द होने चाहिए ता जो जनता द्वारा चुने गये पार्षद भी छावनी को और भी स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दें।
















