
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। जालंधर कैंट में “सारथी वैलफेयर सोसायटी” जालंधर कैंट द्वारा कल तिथि 01/04/2026 से महान कार्य की शुरुआत की जा रही है। इस दौरान सोसायटी द्वारा जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 10 में स्थित तुलसी एस डी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को स्कूली बैग, कापियाँ, पैन आदि वितरित किये जाएंगे।

इस सबंधी जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि “सारथी वैलफेयर सोसायटी” की ओर से कल इस महान कार्य की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाना है ताकि आगे चल कर वह खुद अपना उज्वल भविष्य बना सकें, जिसके लिए सोसायटी की ओर से हर तरह से मदद की जाएगी, जिसका शुभारंभ कल 1 अप्रैल 2026 को शुभ महूरत दोपहर 1.30 बजे होने जा रहा है।
इस मौके सोसायटी के चेयरमैन अमित गोयल, वाईस चेयरमैन मुनीश गोयल, प्रधान दिनेश शर्मा, जनरल सेक्रेटरी मनजीत सिंह, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी रवि कांत भूमन को, कैशियर दीपक गर्ग, जॉइंट कैशियर रोहित शर्मा, ऑर्गनाइज़र सेक्रेटरी डॉक्टर संजय, एक्सिक्यूटिव मैंबर पंडित उमेश जी व विशाल गिल आदि मौजूद थे।
















