ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

कैंट मे शराब के ठेके के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन

चर्च रोड पर खोला गया ठेका अवैध – सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला 

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। जलंधर कैंट के चर्च रोड पर पिछले साल खुले शराब के ठेके का स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध किया था। आज ठेका एक बार फिर खोलने से इलाका निवासियों , जिसमें विशेषकर महिलाओं ने इसका जमकर विरोध किया गया। लोगों का कहना है कि इस रोड पर दो बैंक हैं, रिहायशी इलाके पास है, सुबह शाम महिलाएं सैर को जाती है। लोगों ने कैंटोनमेंट बोर्ड के सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुकला को पुरजोर अपील करते हुए ठेका बंद करवाने को कहा है।

गौरतलब है कि पुनीत भारती शुकला के पास जानकारी आने पश्चात शराब के ठेके को छावनी के पुराने बस स्टैण्ड पर शिफ्ट करने का फैसला हुआ, परन्तु श्री शुकला ने वहां पर भी माता पार्वती स्त्री सत्संग सभा व आसपास के वातावरण पर इसका बुरा असर पड़ने का हवाला देते हुए ठेका नहीं खुलने दिया था। पुनीत भारती शुक्ला ने आश्वासन दिया था की बोर्ड द्वारा चिह्नित जगहों पर ही ठेका खुले जायेंगे।

इस प्रस्ताव पर कैंटोनमेंट बोर्ड के हाउस की मीटिंग में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल व सीईओ श्री ओम पाल सिंह ने अपनी सहमति जताते हुए छावनी में सिर्फ तीन जगहों मोहल्ला नंबर 29 ओल्ड कैटल पाउंड, जीटी रोड क्षेत्र व रेलवे स्टेशन के बाहर की दुकान पर ही शराब के ठेके की परमिशन का मुद्दा पास कर दिया था,। जिसके बाद एक पत्र संख्याJCB/Tax/2025\1690/ C दिनांक 6.03.2025 असिस्टेंट एक्साइज को भी भेज दी गई थी।

लेकिन कल ठेका दोबारा खुलने के बाद स्थानीय निवासी फिर सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला से मिले व आज ठेके के बाहर उन्होंने मौके पर उन्हें वहाँ के हालात दिखाए, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री शुक्ला ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर को पत्र लिखा जा चुका है व पास हुए मुद्दे की कॉपी भी भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद यह ठेका अवैध रूप से खुला है।

पुनीत भारती शुक्ला ने शराब के ठेके के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को अश्वासन दिया कि वह किसी भी हाल में वहां पर ठेका नहीं खोलने देंगे। लोगों ने ठेके के खोले जाने पर विरोध जताते हुए पुलिस प्रशासन सहित कैंट बोर्ड प्रशासन तथा सिविल सदस्य पुनीत शुकला को भी इस पर तत्काल एक्शन लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button