
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। श्री राम लीला कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी की ओर से विजय दशमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हनुमंत ध्वजारोहण किया गया। इस पावन अवसर पर बावड़ी धर्मशाला जालंधर कैंट में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिस में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित कैंट वासियों ने भारी तादाद में नतमस्तक होकर प्रभु श्री राम जी एवं श्री बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस समारोह में श्री अभिजय चोपड़ा डायरेक्टर पंजाब केसरी ग्रुप, कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के CEO श्री ओमपाल सिंह, श्री अशोक सरीन हिक्की महामंत्री भाजपा जालंधर व श्री जॉर्ज सागर मंडल प्रधान भाजपा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
श्री रामलीला कमेटी के श्री पुनीत भारती शुक्ला, श्री महेश गुप्ता, श्री रजिंदर बांसल पप्पन, श्री मनोज अग्रवाल, श्री शिवम शर्मा, श्री कनिष्क अग्रवाल कन्नू , श्री ओम प्रकाश ओमा, श्री मधु सुधन शर्मा, श्री चेतन गर्ग, श्री कुमार जैन, श्री रमन मित्तल, श्री राहुल गर्ग, श्री मोहित शर्मा, श्री हरसिमरन सिंह, श्री मुकल गर्ग सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी अतिथियों का फूलमालाएं डालकर स्वागत किया।
समारोह का शुभारंभ पंडित जी द्वारा श्री गणेश पूजन के साथ बड़ी श्रद्धा भावना से किया गया, उपरांत सभी अथितिगण पूजन में शामिल हुए। पूजा अर्चना उपरांत CEO श्री ओमपाल सिंह जी द्वारा श्री हनुमंत ध्वजारोहण किया गया। भक्तजनों द्वारा लगाये गए “जय श्री राम” एवं “जय बजरंगबली’ के जयघोषों से सारा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस पावन अवसर पर कैंट के अलग अलग स्कूलों के बच्चों द्वारा भजन प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। श्री अभिजय चोपड़ा डायरेक्टर पंजाब केसरी ग्रुप और श्री ओमपाल सिंह जी ने स्कूली बच्चों को विशेष तौर पर पुरस्कार देकर उनकी हौंसला अफजाई की। सभी अथितियों ने श्री रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित सभी नगर वासियों को इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
समारोह की समाप्ति उपरांत भक्तजनों में प्रशाद वितरण किया गया एवं लंगर की व्यवस्था भी की गई, जिसे श्रद्धा सहित ग्रहण करते हुए भक्तजनों ने प्रभु का शुकराना किया। इस मौके श्री रामलीला कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों जिनमें जनरल सेक्रेटरी चेतन गर्ग, कैशियर रमन मित्तल, मैनेजमेंट ट्रैक्टर कनीश गुप्ता कन्नू , सेक्टरी कुमार जैन, हरसिमरन सिंह, मोहित शर्मा, राहुल गर्ग, मुकुल गर्ग, चिंपू अग्रवाल, दीपू सहित भारी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे। श्री राम लीला कमेटी द्वारा समारोह में उपस्थित सभी अथितियों व नगर वासियों का तहदिल से धन्यवाद किया।
















