ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

श्री राम आगमन के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम करने हेतु श्री रामलीला कमेटी जालंधर छावनी की हुई मीटिंग

ये हमारा सौभाग्य है कि हम सब श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पात्र बन रहे हैं – महेश गुप्ता

जालंधर छावनी, एच एस चावला। प्रभु श्री राम जी के आगमन के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम करने हेतु श्री रामलीला कमेटी जालंधर छावनी को एक मीटिंग श्री महेश गुप्ता के निवास स्थान पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। ये मीटिंग प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री अश्वनी गर्ग और श्री राम जी की सेवा के लगे स्वयं सेवक श्री अशोक जी, श्री मनीश जी और प्रेम सागर जी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जालंधर छावनी की विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

मीटिंग में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम भगवान के मंदिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को और भी भव्य रूप देने के लिए 21 जनवरी को जालंधर छावनी में शोभा यात्रा तथा 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम करने हेतु विचार विमर्श किये गए। सभी ने अपने अपने विचार दिए। इस अवसर पर महेश गुप्ता ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम सब अयोध्या में होने वाले श्री राम भगवान के मंदिर में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पात्र बन रहे हैं।

इस अवसर पर महेश गुप्ता, कनिष्क अग्रवाल, रजिंदर बांसल, अशवनी गर्ग, शिवम शर्मा, अशवनी सिंगला, जगमोहन वर्मा, संजय कालरा, रमन मित्तल, प्रदुमन मित्तल, राकेश लवली, गगन गुप्ता, पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, सिमरन, चेतन अग्रवाल, कर्ण जैन आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button