
यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक कड़ी का हिस्सा बनते हुए सनातन धर्म की विजय के साक्षी बनेंगे – महेश गुप्ता
जालंधर, एच एस चावला। आप सभी जानते ही हैं कि श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम विराजमान होने की पूरी तैयारी में हैं और यह हमारा परम सौभाग्य ही है कि हम सभी इस ऐतिहासिक कड़ी का हिस्सा बनते हुए सनातन धर्म की विजय के साक्षी बनेंगे और 22 जनवरी 2024 का सुनहरा दिन हमारे इतिहास में लिखा जाने वाला दिवस कहलाएगा। इन शब्दों का प्रगटावा श्रीराधाकृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर , कैना इंडस्ट्रियल कॉम्पलैक्स , बाबा बालक नाथ नगर मकसूदां बाईपास से कमेटी के प्रधान महेश गुप्ता ने PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए किया।

महेश गुप्ता ने बताया कि इसी उपलक्ष्य में आज 24 दिसम्बर (रविवार) को “श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा अभियान” के निमित्त निमंत्रण हेतु श्री अयोध्या धाम से पूजित अक्षत से भरा कलश जालंधर शहर के सभी मंदिर कमेटियों में वितरण हेतु हवन का आयोजन किया गया। ये शुभ कार्य संयोजक संजय पराशर जी की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि उनके साथ सैक्रेटरी हरीश महेंद्रू , स्मृति शर्मा, हर्ष गुप्ता एवम् मंदिर के पुजारी भी अक्षत कलश लेने हेतु पहुँचे। इस पावन अवसर पर मित्तर शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।

मंदिर पहुंचते ही इलाका के उपस्थित भक्तजनों ने श्री अयोध्या से आए अक्षत कलश को अपने सिर पर उठाते हुए “मेरी झोंपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे” गाते हुए सारा माहौल भक्तिमय बना दिया, उपरांत अक्षत कलश को श्रद्धा पूर्वक मंदिर में विराजमान किया गया। इस पावन अवसर पर प्रधान महेश गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित भक्तजनों को श्रीअयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के विराजमान होने की बहुत-बहुत बधाई दी।
















