ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

“विजयश्री” की ओर बढ़ रहा है शिवम शर्मा का चुनावी रथ , वार्ड वासियों का मिल रहा है भरपूर समर्थन

वार्ड वासियों ने “विजयश्री” का आशीर्वाद देते हुए उन्हें हर तरह का सहयोग देने का दिया आश्वासन

वार्ड वासियों के इस फैसले से गरमाया चुनावी माहौल , शिवम शर्मा की जीत निश्चित , बस ऐलान होना बाकी

जालंधर, एच एस चावला। जालंधर नगर निगम के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रतियाशी शिवम शर्मा का चुनावी रथ “विजयश्री” की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते उन्हें वार्ड वासियों के भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्ड वासियों ने उन्हें “विजयश्री” का आशीर्वाद देते हुए उन्हें हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

वार्ड वासियों का कहना है कि शिवम शर्मा बहुत ही नेकदिल, बेदाग़, ईमानदार, सूझवान व कर्मठ नेता के साथ साथ समाज सेवक भी हैं, जिन्होंने धार्मिक, समाजिक, राजनीतिक खेमों में ऐसे सराहनीय कार्य किये हैं जोकि काबल-ए-तारीफ हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लेते हुए शिवम शर्मा को अपना समर्थन, सहयोग व आशीर्वाद देने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि वार्ड वासियों द्वारा लिए गये इस फैसले से वार्ड नंबर 12 का चुनावी माहौल इतना गरमा गया है के शिवम शर्मा की जीत निश्चित है, बस ऐलान होना बाकी है। बता दें कि शिवम शर्मा की चुनावी मुहिम को सफल बनाने हेतु जहां उनकी टीम के सदस्यों द्वारा दिन रात एक करके मेहनत की जा रही है, वहीं उनके समर्थकों व सहयोगियों के साथ साथ बड़ी तादाद में महिलाओं द्वारा भी उनके हक में प्रचार किया जा रहा है।

शिवम शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपने वार्ड वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे व अपने वार्ड के विकास कार्य पहल के आधार पर करवाने के साथ साथ वार्ड वासियों को हर सहूलियत मुहैया करवाएंगे, जिसके लिए वह वचनबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button