ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

वार्ड नंबर 14 से मोंटू सभरवाल ने भारी समर्थकों के साथ भरा नामांकन पत्र

जालंधर, एच एस चावला। जालंधर नगर निगम के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोंटू सभरवाल ने भारी समर्थकों के साथ आज अपना नामांकन पत्र भरा। मोंटू सभरवाल को अपने नुमाइंदे के रूप में देखते हुए उनके समर्थकों के चेहरे पर खुशी नज़र आ रही थी, जिसके चलते वह ढोल नगाड़ों की थाप पर भंगड़ा डालते हुए उनके साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।

इस मौके मोंटू सभरवाल ने पार्टी हाईकमान सहित सभी पार्टी वर्करों व समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैंने निर्स्वार्थ होकर अपने वार्ड वासियों की सेवा की है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे वार्ड वासी मेरे हक में अपना बहुमूल्य मत देकर आगे भी अपनी सेवा करने का मौका प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button